फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   30 people hounered

Kushinagar News: 30 लोगों को मिला व्यापारी भूषण सम्मान

Sun, 03 Sep 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 03 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
30 people hounered
फोटो है।
विज्ञापन

देश की अर्थव्यवस्था मजबूत करने में व्यापारियों की भूमिका अहम : सांसद
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 30वें स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ समारोह

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शहर के रामकोला रोड स्थित एक होटल में रविवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का 30वां स्थापना दिवस व्यापारी दिवस के रूप में मनाया गया। इसमें व्यापारी हित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के 30 लोगों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे सांसद और सदर विधायक ने व्यापारी हितों की रक्षा के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
बतौर मुख्य अतिथि कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसको देखते हुए भाजपा सरकार ने उद्योग नीति को मजबूती देते हुए व्यापारियों के हित में कार्य किया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत कर गुंडाराज को जड़ से समाप्त किया गया। यूपी समिट जैसी योजना चलाकर व्यापारियों के लिए भयमुक्त व्यापार करने का माहौल दिया गया। इसके परिणाम अब सामने आने लगे हैं। विश्व के कई उद्योगपति यूपी में निवेश करने के लिए आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन

सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत करने वाले व्यापारियों के साथ सरकार हमेशा खड़ी रही है। व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण करना सरकार की प्राथमिकता में है। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, संगठन के संरक्षक कैलाश चहाड़िया, जिला उपाध्यक्ष सुधीर जायसवाल, जिला महामंत्री आशीष खेतान, जिला कोषाध्यक्ष अनुराग खेतान, नगर अध्यक्ष अक्षय स्वर्णकार, विपिन जायसवाल, अभय अग्रवाल, अजय गुप्त, बिट्टू सोनी आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अतिथियों ने इंद्रचंद अग्रवाल, मामन चंद्र अग्रवाल, दीप नारायण अग्रवाल, वीरेंद्र संथाली, प्रदीप बंका, डॉ. संजीव सुमन, रतनजीत जायसवाल और कोतवाल राज प्रकाश सिंह समेत 30 लोगों को व्यापारी हितों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए व्यापारी भूषण सम्मान से सम्मानित किया। अंत में संगठन के जिलाध्यक्ष सचिन चौरसिया ने सभी के अतिथियों के प्रति आभार जताया। संचालन अनूप मिश्र ने किया।
इस दौरान मोहन जायसवाल, सतीश जिंदल, रवि लोहिया, अजय गुप्ता, प्रदीप सोनी, दिलीप जायसवाल, महेश मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed