फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   30 black spots on the highway, no security arrangements

Kushinagar News: हाईवे पर 30 ब्लैक स्पॉट, सुरक्षा के इंतजाम नहीं

Fri, 10 Nov 2023 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
30 black spots on the highway, no security arrangements
- कोहरे में हाइवे किनारे खड़े ट्रकों से हादसे का अंदेशा, कट पर भी नहीं हैं सुरक्षा के इंतजाम
विज्ञापन


कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग -28 पर प्रशासन व पुलिस ने 30 स्थानों को ब्लैक स्पाॅट चिह्नित किया है। इन स्थानों पर सबसे अधिक हादसे होते हैं। इन स्थानों पर लगे संकेतक हादसों के कारण टूट गए हैं। इनको दोबारा नहीं लगवाया गया है। न ही प्रकाश का प्रबंध किया है। ठंड का मौसम शुरू हो गया है। रात में कोहरा भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनमाने तरीके से खड़े ट्रकों के कारण हदसा होने की आशंका भी बढ़ गई है।
जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग -28 पर सलेमगढ़, लबनिया, महुअवा कांटा, पटहेरिया, फाजिलनगर बघौच मोड़, ढाढ़ा, सुकरौली बाजार, बाघनाथ चौराहा, छपरा भगत, तितिला कट, महुआरी चौराहा, भैसहा, प्रेमवलिया, गोपालगढ़, साखोपार, बरवा जंगल, तमकुहीराज तहसील गेट से समउर रोड तक, लतवा बाजार, गाजीपुर, मधुरिया, पिपरा रज्जब, जोकवा बाजार में ज्यादातर हादसे होने के कारण ब्लैक स्पॉट के रुप में चिह्नित किया है।
विज्ञापन



दिशा निर्देश, संकेतक और रिफ्लेक्टर टूटा, हादसे की आशंका

हाटा। हाटा के रामपुर पंद्रह मील से लेकर हेतिमपुर तक हाइवे पर कई जगह विभागीय क्रासिंग बनाई गई है। मौसम के अचानक बदलने से अब हाइवे पर रात और सुबह-शाम दुर्घटनाएं बढ़ रही है। ऐसे में जोल्हिनिया, सुकरौली, हाटा और भड़कुलवा के आस-पास बने कट पर आवश्यक दिशा निर्देश, संकेतक और रिफ्लेक्टर टूटकर गिरे पड़े हैं। इसके कारण राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सुबुधिया खुर्द के पास बने कट पर बत्ती, पोल सहित कई संकेतक टूटकर नीचे गिर गए हैं। यह जगह दुर्घटना बाहुल्य माना जाता है। यहां कई बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। मुजहना हेतिम टोल प्लाजा के महाप्रबंधक आईके सिंह ने बताया कि जो भी एलो सिग्नल पोल और रिफ्लेक्टर खराब हो गए हैं, उन्हें ठीक कराने का कार्य शुरू करा दिया गया है। जल्द ही सभी जगहों पर यह समस्या दूर हो जाएगी। पेट्रोलिंग टीम भी हाइवे पर गश्त कर रही है। अनधिकृत जगहों पर खड़े वाहनों को हटवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाईवे पर खड़े हो रहे ट्रक बन सकते हैं हादसों का कारण
पटहेरवा। नेशनल हाइवे पर पटहेरिया चौराहे पर बने क्रासिंग के दोनों खड़े होने वाले ट्रक व अन्य वाहन हादसे का कारण बन रहे हैं। हाइवे होने के कारण वाहनों की रफ्तार तेज होती है। क्रासिंग के पास खड़े वाहनों के कारण दिक्कतें होती है। सड़क पार करने के लिए सामने से आ रही गाड़ियों को देखने के लिए सड़क के बीच तक आना पड़ता है। थोड़ी सी लापरवाही हादसा का कारण बन जाती है। बृहस्पतिवार को क्रासिंग के दोनों तरफ कुछ दूरी पर मेन सड़क पर ही ट्रक और अन्य वाहन खड़े थे। क्षेत्र के युनूस खान, अलीउल्लाह और संतोष गुप्ता का कहना है कि नेशनल हाइवे के क्रासिंग के पास खड़ी होने वाली गाड़ियों से सड़क पार करने वाले लोगों को परेशानी होती है। क्रासिंग के पास इस तरह गाड़ियों का खड़ा रहना ठीक नहीं है। लोगों का कहना है कि अब कोहरा गिरना शुरू हो गया है। खड़ी होने वाली गाड़ियों के कारण हादसा हो सकता है।

पेट्रोलिंग टीम नहीं हटवाती एनएच पर खड़े भारी वाहन
तमकुहीराज। दुर्घटनाओं के बावजूद एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम राजमार्ग पर खड़े ट्रकों को खड़े करने वाले चालकों पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। यही हाल रहा तो कोहरे में यही बेतरतीब वाहन हादसों का बड़ा कारण बनेंगे। तमकुहीराज के फोरलेन हाइवे पर दिन-रात बेतरतीब ट्रक खड़े रहते हैं, जिस कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
अब तक हुए हादसे

10 सितंबर- तरयासुजान के एनएच स्थित सलेमगढ़ स्थित सियरहा के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया।

21 सितंबर- एनएच स्थित मंझरिया पेट्रोल पंप के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया।

22 सितंबर- तरयासुजान के हाइवे स्थित पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बिहार निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई।

25 सितंबर- हाइवे स्थित तमकुहीराज झरही के पास अचानक बंदर के आने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।

26 सितंबर- तमकुहीराज के हाइवे स्थित मंझरिया पेट्रोल पंप के पास सड़क के किनारे पहले से खड़े निजी बस में अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर, दो घायल।

26 सितंबर- तमकुहीराज के हाइवे स्थित लतवा बाजार के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो लोग घायल हो गए।

28 सितंबर- तमकुहीराज के हाइवे स्थित मंझरिया पेट्रोल पंप के पास ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।

7 अक्तूबर- हाइवे स्थित टोल प्लाजा के पास ट्रक में डीसीएम की पीछे से भिड़ंत, खलासी की मौत।
16 अक्तूबर- तमकुहीराज के बनवरिया स्थित पेट्रोलपंप के पास एनएच पर पहले से खड़े ट्रक में डीसीएम की पीछे से टक्कर हो गई। डीसीएम सवार मध्य प्रदेश निवासी पिता-पुत्र घायल थे। पिता की मौत हो गई।


3 नवंबर- तरयासुजान के सलेमगढ़ पेट्रोलपंप के पास गलत लेन से जा रहे ट्रक की अपनी लेन में आ रहे कंटेनर से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कानपुर निवासी कंटेनर चालक का पैर कट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed