फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   3 sweeper suspended

तीन सफाई कर्मी निलंबित, 20 का रोका वेतन

Mon, 01 Jul 2019 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
3 sweeper suspended
तीन सफाई कर्मी निलंबित, 20 का रोका वेतन
विज्ञापन

- कार्य में लापरवाही बरतने पर डीपीआरओ ने की कार्रवाई
- अलग-अलग जगहों पर 20 सफाई कर्मी मिले थे नदारद
अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर। कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी ने सोमवार को तीन सफाई कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जबकि अलग-अलग जगहों निरीक्षण के दौरान 20 सफाई कर्मी नदारद मिले। जिनका एक माह का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है।

डीपीआरओ ने बताया कि कसया विकास खंड के ग्राम पंचायत खेसारी गिदहा में तैनात सफाई अरविंद सिंह को निलंबित कर दिया गया। सहायक विकास अधिकारी हाटा को मामले की जांच सौंपी गई हैं। इसी तरह ग्राम पंचायत मैनपुर के सफाई कर्मी संजीव कुमार यादव को भी कार्य में लापरवाही बरतने, शासकीय संहिता का उल्लघंन करने के आरोप में निलंबित किया गया है। इसी तरह, कसया क्षेत्र के भैसहा में तैनात सफाई कर्मी अनिल कुमार गौतम को निलंबित किया गया है। जांच में रोस्टर के अनुसार लगाई गई ड्यूटी में सफाई कर्मी मंजू देवी, चंद्रभान,परमानंद भारती,दिनेश गुप्ता, राजू, लालबचन, उर्मिला, कुंती, ध्रुव नारायण, कमलेश कुमार, अनीता देवी, धर्मेंद्र कुमार, विनोद, मनोज कुमार गुप्ता ,गोविंद,भीम कुशवाहा, विनोद गोंड, बीरबल, भगत, सरिता पांडेय अनुपस्थित पाईं गईं। इनका वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed