फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   3 inter state Gang arrested with 28 Byke

28 बाइक के साथ तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

Tue, 19 Jul 2022 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
3 inter state Gang arrested with 28 Byke
28 बाइक के साथ तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर )। पटहेरवा थाना क्षेत्र में बाइक चुराकर बेचने वाले तीन अंतरराज्यीय गैंग के तीन चोर पकड़े गए। उनके पास से चोरी की 28 बाइक बरामद हुई। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस जांच में जुटी है। सोमवार को एसपी धवल जायसवाल ने यह जानकारी पत्रकारवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को कुल 50 हजार रुपये का इनाम दिया गया है।
एसपी ने बताया कि पिछले हफ्ते में बुधवार को बाइक चोरी के संबंध में सूचना पटहरेवा पुलिस को मिली। संदेह के आधार पर पुलिस ने एक युवक से पूछताछ की तो चोरी की तीन बाइक बरामद हुई। पुलिस के कड़ाई करने पर उसने अपने गैंग से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी दी। बाद में पटहेरवा में ही अलग-अलग जगहों से कुल 13 बाइक मिली। पुलिस ने जब जांच का दायरा बढ़ाया तो देवरिया जिले में अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखी गई 15 बाइक मिली। एसपी ने बताया कि गैंग के तीनों सदस्य कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, बिहार के गोपालगंज के बाजारों में घूम-घूमकर चोरी करते हैं। चोरी की बाइक को मरम्मत के बहाने किसी मैकेनिकों को दे देते थे। इससे किसी को उन पर शक नहीं होता था। पकड़े गए चोरों का नेटवर्क यूपी और बिहार के कई जिलों में फैला हुआ है।
विज्ञापन

पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान साहब हुसैन पुत्र इशरायल अंसारी निवासी लोहरवलिया थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर, सुनील जायसवाल पुत्र संपत जायसवाल निवासी बनकटा बाजार थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर और रोहित कुमार मद्धेशिया पुत्र हरिश्चन्द्र मद्धेशिया निवासी कटेया वार्ड चार थाना कटेया जनपद गोपालगंज (बिहार) के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक चोरी करते ही लगा देते दूसरी नंबर प्लेट
चोर जिस जिले की बाइक उड़ाते थे। सबसे पहले उसका नंबर प्लेट बदल देते थे। नंबर भी किसी और जिले का अंकित रहता था। पुलिस को चकमा देने के लिए बाइक में कुछ परिवर्तन करा देते थे। बरामद बाइक में अधिकांश चार से पांच वर्ष पूर्व चोरी हुई थी। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि जो बाइक बरामद हुई हैं। उनके मालिकों की पहचान करके वापस लौटाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
गिरफ्तार करने वाली टीम
पटहेरवा के एसएचओ अखिलेश कुमार सिंह, एसआई सुभाष चंद्र, देशराज सरोज, अरविन्द कुमार, हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह, हेड कांस्टेबल राकेश गौड़ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed