{"_id":"64caa150b6bfa267a3028514","slug":"3-injured-in-accident-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-2547-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बस की चपेट में आए बाइक सवार तीन युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बस की चपेट में आए बाइक सवार तीन युवक घायल
Thu, 03 Aug 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। कस्बे के ओवरब्रिज चौराहे पर एक बस की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। मौजूद लोगों ने तीनों घायलों को तमकुहीराज सीएचसी भेजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बुधवार की शाम संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद निवासी प्रदीप कुमार (25), सोनू कुमार (25) और अवान श्रीवास्तव (22) बाइक से तमकुहीराज आ रहे थे। अभी कस्बा के ओवरब्रिज चौराहे पर पहुंचे ही थे कि एक बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें सीएचसी तमकुहीराज भेजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। संवाद
महिला का आभूषण लेकर भागे जालसाज
पडरौना। कसया थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में मंगलवार को बाइक सवार दो जालसाज साधु के भेष में एक महिला के घर पहुंचे। वे यज्ञ के लिए चंदा मांगने की बात कह रहे थे। वहां से महिला का आभूषण लेकर भाग गए। ये जालसाज गांव के बृजलाल के घर पहुंचे तो उनकी बहू से चंदा मांगा। महिला साधु समझकर घर की कुछ समस्या बताकर उपाय बताने की बात कही। इस पर साधु के भेष में जालसाजों ने कई भ्रांतियां बताकर पेपर पर चावल, धागा और मंगलसूत्र समेत अन्य आभूषण रखने के लिए कहा। इसके बाद महिला को जालसाजों ने करीब आधे घंटे तक उलझाए रखा। अंत में महिला को आंख बंद करने के लिए कहकर पेपर पर रखा सारा आभूषण लेकर भाग गए। इस संबंध में कसया के प्रभारी एसओ दिग्विजय नारायण राय ने बताया कि इस संबंध में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद