{"_id":"64eb9031429338258e0273a9","slug":"3-injured-in-accdient-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-3681-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन व्यापारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन व्यापारी घायल
Sun, 27 Aug 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। क्षेत्र के तिनफेड़िया बाजार से दुकान बंदकर घर आ रहे सेवरही कस्बे के निवासी तीन व्यापारी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें सेवरही सीएचसी भेजवाए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
सेवरही कस्बे के पटेलनगर निवासी मनीष वर्मा (25), पीयूष वर्मा (20) और गोलू वर्मा (18) तिनफेड़िया बाजार में आभूषण और कपड़े की दुकान संचालित करते हैं। शनिवार की रात करीब आठ बजे वे दुकान बंदकर एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। अभी मेंहदिया गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे एक वाहन से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस दुर्घटना में गोलू वर्मा के पैर व घुटने में चोट आई। पीयूष के सिर में चोट लगी है, जबकि मनीष भी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने सभी घायलों को सेवरही सीएचसी भेजवाकर उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित जायसवाल ने तीनों घायलों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराएं हैं। वहां तीनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस संबंध में एसओ हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बारे में जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।