{"_id":"64a86a6cc9fe6f7fd108a107","slug":"3-arrested-in-bjp-leader-beating-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-1070-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: भाजपा नेता को पीटने के आराेप में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: भाजपा नेता को पीटने के आराेप में तीन गिरफ्तार
Sat, 08 Jul 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी
पडरौना। कप्तानगंज कस्बा स्थित मंगल की बाजार में भाजपा नेता को पीटने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामल में विधिक कार्रवाई में जुटी है।
भाजपा नेता रमेश मोदनवाल ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने कस्बा के मंगल की बाजार में उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाकर आठ लोगों पर नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी थी।
शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे पुलिस ने कस्बा के डीसीएफ चौक से कस्बा के वार्ड नंबर 11 मंगल की बाजार निवासी सुजा खान, इसी वार्ड के अतुल चौधरी और वार्ड नंबर 14 हरिहरनाथ उत्तरी के बाल अपचारी अभिषेक दुबे को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसओ प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि भाजपा नेता को पीटने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। शीघ्र ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस कार्रवाई के दौरान एसओ के अलावा एसएसआई सूर्यभान यादव, कस्बा चौकी इंचार्ज संदीप कुमार यादव, अमरनाथ यादव, राहुल कुमार यादव, कर्मवीर सिंह, प्रदीप कुमार यादव आदि मौजूद रहे।