फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   29 including two police personel found new corona positive

कुशीनगर में दो पुलिसकर्मियों समेत 29 मिले संक्रमित

Fri, 17 Jul 2020 06:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
29 including two police personel found new corona positive
पडरौना नगर के तिलक चौक पर मेन रोड को सील करते नपा कर्मचारी। - फोटो : KUSHINAGAR
कुशीनगर में दो पुलिसकर्मियों समेत 29 मिले संक्रमित
विज्ञापन

पडरौना। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार की शाम तक दो पुलिसकर्मियों सहित 29 की पॉजिटिव रिपोर्ट आई। संक्रमित लोगों में दो पडरौना शहर के निवासी भी हैं। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 365 हो गई है, जिनमें 176 एक्टिव केस हैं।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अब तक कराई गई 10845 सैंपल की जांच में 10037 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 443 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शुक्रवार शाम तक कुल 509 लोगों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुई। इनमें 480 निगेटिव थी, लेकिन 29 संक्रमित मिले। इन्हें लेकर संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 365 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शाम तक प्राप्त हुई 509 सैंपल रिपोर्ट में 29 पॉजिटिव मिले हैं। उन्हें लक्ष्मीपुर के अटैच एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों को होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है। एक्टिव पॉजिटिव केस 176 और कंटेनमेंट एरिया 112 हो गए हैं। सीएमओ ने बताया कि अब तक सात संक्रमित मरीजों की मौत हुई है, जबकि 182 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने भी 29 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संक्रमित मरीजों के मोहल्ले और गांवों में जाने वाले सभी मार्गों को सील करा दिया गया है। वहां आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए पास जारी कराया गया है तथा उन गांवों और मोहल्लों में आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed