फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   280 players from 15 schools participated in Taekwondo competition.

Kushinagar News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 15 स्कूलों से 280 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग

Tue, 13 Aug 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 13 Aug 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
280 players from 15 schools participated in Taekwondo competition.
कसया। ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को छठी जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन नगर के नवजीवन मिशन स्कूल कसया के आडिटोरियम में हुआ। इसमें जिले के 15 स्कूलों के 280 खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार एवं आयु वर्ग में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में स्कूल नवजीवन मिशन स्कूल कसया,सेंट जेवियर्स स्कूल कसया, वार्ड मिलेनियम स्कूल कसया, एसपी मेमोरियल स्कूल सुकरौली बाजार, आदर्श विद्या निकेतन कसया, सरस्वती चिल्ड्रेन एकेडमी कसया, केदार हायर सेकेंडरी स्कूल कसया, आशा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल कसया, स्कॉलर पब्लिक स्कूल सपहा, आरडी पब्लिक स्कूल पडरौना रोड, आर्या ताइक्वांडो सेंटर कसया, शेरा क्लब कसया कुशीनगर, आर्या ताइक्वांडो एंड योगा फिटनेस सेंटर कसया कुशीनगर, नेबुआ ताइक्वांडो एकेडमी नेबुआ रायगंज, लॉर्ड बुद्धा क्लब पडरौना शामिल रहे। ओवर ऑल विजेता शेरा क्लब कुशीनगर रहा। प्रथम रनरअप नव जीवन मिशन स्कूल कसया, द्वितीय रनर सेंट जेवियर्स स्कूल कसया रहा, वही बेस्ट फाइटर का अवार्ड बालिका वर्ग में अनन्या मिश्रा को और बालक वर्ग में साहिल प्रसाद को दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ नवजीवन मिशन स्कूल के प्रधानाचार्य ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में एसआई अंजली त्रिपाठी और नगर पालिका परिषद कुशीनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने बच्चों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। संचालन मजीबुल्लाह रही ने किया। अध्यक्षता एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष और वरिष्ठ कोच दीपक कुमार मद्धेशिया ने की। प्रतियोगिता में संजना श्रीवास्तव, अमरेंद्र सिंह, बालेंद्र सिंह, अवनीश, संजय पांडेय ने वरिष्ठ निर्णायक और बिंदू गुप्ता, श्वेत वर्मा, मनीषा कुशवाहा, अजीत चौहान, धीरज यादव, आकाश मद्धेशिया, सोनू चौहान, अमित श्रीवस्ताव, अंकित गुप्त, कौस्तुभ पांडेय, आदित्य जयसवाल, शुभम यादव, अर्शद अली सहायक निर्णायक रहे। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष रामबिलास चौधरी, उपसचिव संतोष गुप्ता, शिक्षक कल्पना द्विवेदी, संगीत शिक्षक धीरज राव और सभी स्कूलों से आए शिक्षक एवं छात्रों ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed