{"_id":"68ec0c99f31a7a18f10457bd","slug":"2733-candidates-appeared-for-the-pcs-exam-amid-tight-security-3027-skipped-it-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-147048-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कड़ी सुरक्षा में 2733 अभ्यर्थियों ने दी पीसीएस परीक्षा, 3027 ने छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कड़ी सुरक्षा में 2733 अभ्यर्थियों ने दी पीसीएस परीक्षा, 3027 ने छोड़ी
Mon, 13 Oct 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जिले के सात केंद्रों पर शंतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस परीक्षा में कुल 5780 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें प्रथम पाली में 47.53 और दूसरे पाली में 47.36 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुई। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सख्त सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की थी। परीक्षा के लिए सात सेक्टर मजिस्ट्रेट, सात स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सात केंद्र व्यवस्थापक और सात उपकेंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किए थे। ये अधिकारी परीक्षा के दौरान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।
डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गईं थी। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित था। परीक्षार्थियों को केवल प्रवेश पत्र और पारदर्शी बॉल पेन के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई थी।
सुरक्षा के लिए पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी और महिला पुलिस कर्मी मौजूद रहे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किए थी, जिसकी निगरानी सीधे आयोग की तरफ से की जा रही थी। उन्होंने बताया कि सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक हुई पीसीएचसी परीक्षा के प्रथम पाली में पजीकृत 2880 अभ्यर्थियों में 1369 परीक्षा केंद्र में उपस्थित हुए, जबकि 1511 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
इस तरह प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 47.53 फीसदी परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसी तरह दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक हुई दूसरी पाली की परीक्षा में पंजीकृत 2880 अभ्यर्थियों में से 1364 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 1516 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस तरह दूसरी पाली की परीक्षा में 47.36 फीसदी परीक्षार्थी शामिल हुए।