{"_id":"6ab6c99b16c16e4744006edd","slug":"2730-quintals-of-seed-allocated-for-autumn-sugarcane-sowing-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-168817-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शरदकालीन गन्ना बुआई के लिए 2730 क्विंटल बीज आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शरदकालीन गन्ना बुआई के लिए 2730 क्विंटल बीज आवंटित
विज्ञापन
पडरौना। शरदकालीन गन्ना बुआई को बढ़ावा देने के लिए जिले को 2730 क्विंटल अभिजनक बीज गन्ना (ब्रीडर सीड) और आठ लाख सिंगल बड बीज गन्ना आवंटित किया गया है। गन्ने का क्षेत्रफल और उत्पादन बढ़ाने के साथ किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से यह बीज आवंटित किया गया है। किसानों को उन्नत प्रजातियों का बीज उपलब्ध कराने के साथ आधार पौधशाला स्थापित करने पर जोर दिया जा रहा है।
जिला गन्ना अधिकारी हूदा सिद्दीकी ने बताया कि वर्ष 2026-27 में शरदकालीन गन्ना बुआई के लिए अपर गन्ना आयुक्त (विकास), उत्तर प्रदेश की ओर से जिले को बीज आवंटित किया गया है। इसमें शीघ्र पकने वाली प्रजातियों में को.शा.-17231, को.शा.-13235, को.से.-17451 और यू.पी.-05125 शामिल हैं। वहीं मध्य देर से पकने वाली प्रजातियों में को.शा.-18231, को.लख.-16202, को.-0118, को.शा.-09232, को.से.-10239 और को.से.-08452 का बीज उपलब्ध कराया गया है।
उन्होंने कहा कि किसान अपनी जरूरत के अनुसार बीज प्राप्त करने के लिए संबंधित गन्ना विकास परिषद या अपने सर्किल के गन्ना पर्यवेक्षक से संपर्क करें। उन्नत प्रजाति के बीज से खेतों में शरदकालीन आधार गन्ना पौधशाला स्थापित की जाएगी। इस पौधशाला से तैयार बीज को अगले वर्ष प्राथमिक पौधशाला की स्थापना के लिए वितरित किया जाएगा। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि सफल आधार पौधशाला से उत्पादित बीज के प्राथमिक पौधशाला के लिए वितरण पर किसानों को जिला योजना/राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 50 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अनुदान दिया जाएगा। यह धनराशि डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में भेजी जाएगी। उन्होंने किसानों से प्रमाणित और उन्नत प्रजाति के बीज का इस्तेमाल कर शरदकालीन बुआई करने की अपील की, जिससे गन्ने का उत्पादन बढ़ाने के साथ बेहतर आय हासिल की जा सके।