{"_id":"60b7bfba8ebc3eb602032ca1","slug":"2629-vaccinated-kushinagar-news-gkp396666216","type":"story","status":"publish","title_hn":"1237 युवाओं सहित 2629 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1237 युवाओं सहित 2629 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1237 युवाओं सहित 2629 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
युवाओं के लिए 20 और 45 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए बने थे 27 केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण बुधवार को भी जा रहा। 18 से 44 वर्ष वाले 1237 लोगों को पहला टीका लगाया गया। इनके अलावा 45 वर्ष से अधिक आयु वाले 1382 लोगों ने टीका लगवाया। इस तरह कुल 2629 लोगों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार को 18 से 44 वर्ष की आयु वाले लोगों के लिए 20 केंद्र बनाए गए थे, जहां 1500 लोगों को टीका लगाया जाना था। इसके सापेक्ष 1237 लोगों को टीका लगाया गया।
इसी तरह 45 वर्ष से अधिक आयु के 2700 लोगों के टीकाकरण के लिए 27 केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर कुल 1382 लोगों को टीका लगाया गया। इस तरह शाम तक 4200 लोगों के सापेक्ष 2629 लोगों को टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि अब तक 1,96,749 लोगों को पहला व 50341 को दूसरा सहित कुल 2,47,090 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।