फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   26 donaters donate blood

26 महादानियों ने किया रक्तदान

Tue, 14 Jun 2016 11:56 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Tue, 14 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
26 donaters donate blood
कार्यक्रम - फोटो : santosh verma
पडरौना (कुशीनगर)। इस दफा का मंगलवार उन लोगों के लिए मंगलकारी दिन साबित हुआ, जिन्हें हादसे या बीमारी के कारण रक्त की जरूरत होती है और खून की तलाश ब्लड बैंक में खून की कमी के जवाब के साथ थम जाती है। जरूरतमंदों को ब्लड बैंक से निराशाजनक जवाब न मिले, इसी सोच को लेकर ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ ने पूर्व की तरह इस रक्तदान दिवस के मौके पर गोरखपुर-बस्ती मंडल के हर जिला मुख्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया तो रक्तदान को अपनी जिम्मेदारी या दायित्व समझाने वाले तमाम लोग आगे आए। सुबह से शाम तक चले इस शिविर में कुशीनगर में कुल 53 लोगों ने स्वेच्छा से अपना पंजीकरण कराया, जिनमें 26 महादानियों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन


अन्य लोग या तो ब्लड प्रेशर बढ़ जाने या फिर हीमोग्लोबीन कम होने के कारण रक्तदान करने से वंचित रह गए। इसके अलावा संचित रक्त अधिक होने पर खपत की समस्या आने की आशंका जताए जाने के कारण पंजीकृत लोगों का नाम, पता और मोबाइल नंबर स्वास्थ्य टीम की ओर से दर्ज कर लिया गया तथा उन्हें आवश्यकता के अनुसार रक्तदान के लिए बुलाए जाने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन


डीएम शम्भु कुमार रक्तदान के लिए निर्धारित समय नौ बजे से तकरीबन 15 मिनट पूर्व शिविर में पहुंचे। उन्होंने शिविर का उद्घाटन करने के बाद पहले प्रथम रक्तदाता सिकटिया निवासी धर्मेंद्र कुमार प्रजापति से रक्तदान के विषय में पूछा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2006 से अब तक पांच बार रक्तदान कर चुके हैं। शिविर के दौरान विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा, संयुक्त जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके उपाध्याय, डॉ. वीके बर्नवाल, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. रमाशंकर, ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. एके द्विवेदी, डॉ. सतीश रंजन और सामाजिक कार्यकर्ता एवं सरकारी भिस्वा गांव के प्रधान मारकंडेय शाही सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed