फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   26 doctors, including CHC-PHC in-charges, transferred.

Kushinagar News: सीएचसी-पीएचसी के प्रभारी समेत 26 डाॅक्टरों का तबादला

Wed, 15 Jul 2026 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 15 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
26 doctors, including CHC-PHC in-charges, transferred.
कुशीनगर। सीएमओ ने एमओआईसी समेत 26 चिकित्सकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। यह कार्रवाई डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर की गई है। सभी चिकित्सकों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि डॉ आनंद प्रकाश गुप्ता को रामकोला सीएचसी प्रभारी बनाया गया है। डॉ. महेश्वर कृष्णम को सेवरही से कुबेरस्थान भेजा गया है। डॉ. संजय कुमार यादव देवतहां प्रभारी बनाए गए हैं। डॉ. विश्वकर्मा शेष कुमार को रामकोला से सीएचसी तुर्कहा खड्डा भेजा गया है, जबकि डॉ. धीरज कुमार सिंह को कुबेरस्थान से पीएचसी सरपतही स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन

डॉ. जलज गुप्ता को कसया से तमकुहीराज, डॉ. सुनील कुमार सीएचसी सेवरही से पीएचसी सेवरही, डॉ. रजनीश कुमार श्रीवास्तव को रामकोला से कुबेरस्थान का सीएचसी प्रभारी, डॉ. सीमांत वर्मा को नेबुआ नौरंगिया से पीएचसी खड्डा, डॉ. बीडी शर्मा को पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय पडरौना से पीएचसी सिधुआ, डॉ. उमेश चंद्र यादव को सीएचसी कप्तानगंज से पीएचसी भड़सर खास, डॉ. निधि प्रदा मल्ल को कसया से सीएचसी मोतीचक, डॉ. अमित कुमार को हाटा से पीएचसी अहिरौली स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह डॉ. दिग्विजय राय को सीएचसी तमकुहीराज से पीएचसी समउर बाजार, डॉ. उत्तम कुमार जायसवाल को भड़सर खास से पीएचसी चिरहतवा, डॉ. अंजुलता आर्या को सीएचसी रामकोला से पीएचसी मोरवन, डॉ. जितेंद्र कुमार यादव को पीएचसी अहिरौली से पीएचसी सुकरौली भेजा गया है। डॉ. विपिन गौतम को पीएचसी सुकरौली से सीएचसी मोतीचक, डॉ. अराफात अहमद को सीएचसी फाजिलनगर से पीएचसी फरेंदहा, डॉ. संतोष कुमार नायक को पीएचसी लक्ष्मीगंज से सीएचसी रामकोला पर तैनात किया गया है।
डॉ. आनंद मणि त्रिपाठी को सीएचसी विशुनपुरा से सीएचसी कसया, डॉ. संदीप प्रसाद को पीएचसी मगरीठ से सीएचसी दुदही तथा डॉ. रविन्द्र कुमार (एमओसीएच) को सीएचसी फाजिलनगर से पीएचसी कोइलसवा भेजा गया है।वहीं, सीएचसी देवतहां से डॉ. हेमंत वर्मा, पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय पडरौना से डॉ. सुभाष प्रसाद व पीएचसी चिरहतवा के डॉ. हरिपाल विश्वकर्मा को उप मुख्य चिकित्साधिकारी सीएमओ कार्यालय में स्थानांतरित किया गया है।

इनके अलावा सीएचसी तुर्कहा के डॉ. राहुल कुमार को पीएचसी छितौनी में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीएचसी तुर्कहा के ही डॉ. श्याम कुमार गुप्ता पीएचसी छितौनी के लिए तीन दिन मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इसी तरह डॉ. संदीप प्रसाद सीएचसी दुदही को पीएचसी दुबौली चाफ मंगलवार, शुक्रवार दो दिनों की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीएमओ ने नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed