फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   250 boses wine sieze

संतरों के बीच छिपाकर रखी 250 पेटी शराब जब्त

Thu, 31 Dec 2020 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
250 boses wine sieze
संतरों के बीच छिपाकर रखी 250 पेटी शराब जब्त
विज्ञापन

पडरौना। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को बांसी रोड पर सिंघापट्टी गांव के प्राइमरी स्कूल के पास एक ट्रक को पकड़ा। संतरा लदे इस ट्रक में 250 पेटी अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी गई थी। इसके साथ ही दो लोग भी पकड़े गए हैं जो पंजाब प्रांत से इस शराब को लेकर बिहार जा रहे थे। इस महीने में बिहार बार्डर पर शराब की दूसरी बड़ी खेप पकड़ी गई है। पुलिस अब इसके स्थानीय सूत्रों की तलाश में जुटी है।
कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को खबर मिली कि बांसी के रास्ते बिहार प्रांत में शराब की एक बड़ी खेप भेजी जा रही है। गोपनीय सूचना के आधार पर सिंघापट्टी प्राइमरी स्कूल के पास बिहार की तरफ जा रहे ट्रक को रोककर तलाशी ली गई तो संतरों के बीच गत्तों में छिपाकर शराब रखी गई थी। गाड़ी में सवार रणजीत यादव निवासी कुकुरघाटी थाना खामपार जनपद देवरिया और विकास कुमार सिंह निवासी सोमनाथ बारा टोला थाना चकमईसी जनपद समस्तीपुर (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। जिस ट्रक में शराब लदी थी उसका नंबर प्लेट भी फर्जी था। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि बिहार में शराब की मांग अधिक होने के कारण वे लोग पंजाब से विभिन्न ब्रांड की शराब खरीदकर संतरों के बीच छिपाकर बिहार ले जा रहे थे। शराब तस्करी के आरोप में पकड़े गए रणजीत यादव व विकास कुमार सिंह के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

अवैध शराब की तस्करी का यह मामला पकड़ने वाली टीम में कोतवाल अनुज कुमार सिंह, एसआई विजयशंकर सिंह, हेड कांस्टेबल शम्भू राय, चन्द्रशेखर सिंह, मणीन्द्र कुमार राय, कांस्टेबल अनिल कुमार सिंह, लालबहादुर यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed