फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   25 thousand reward arrested in encounter

Kushinagar News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Fri, 25 Nov 2022 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
25 thousand reward arrested in encounter
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन

डिबनी बंजरवा (कुशीनगर)। जिले की तरयासुजान थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। यह मुठभेड़ बाघाचौर में एपी तटबंध के निकट हुई। आरोपी पर हत्या का मुकदमा दर्ज है। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के मुताबिक, 13 नवंबर की शाम बाइक से सिसवानाहर बाजार से अपने घर अहिरौलीदान लौट रहे वीरसागर गोंड (35) को बदमाशों ने गोली मार दी थी। इलाज के दौरान वीरसागर की मौत हो गई थी। इस मामले में यह बदमाश वांछित था। तरयासुजान थाने के एसएचओ आरके सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश का नाम रोहित कुमार है। यह शातिर है।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के फुलुगनी गांव का निवासी है। उन्होंने बताया कि अहिरौलीदान निवासी वीरसागर को गोली मारने के मामले में यह बदमाश वांछित था। इसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। बृहस्पतिवार की देर रात बाघाचौर में एपी तटबंध के पास इसके मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस पहुंची तो उसे देखते हुए राहुल कुमार ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए बदमाश के बाएं पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश के पास तमंचा और कारतूस मिला है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बारे में विस्तृत जानकारी एकत्र की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed