{"_id":"6614661860b1b38d1801f4b4","slug":"25-lakhs-looted-from-finance-company-agent-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-115218-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फाइनेंस कंपनी के एजेंट से ढाई लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फाइनेंस कंपनी के एजेंट से ढाई लाख लूटे
Tue, 09 Apr 2024 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। फाइनेंस कंपनी के एजेंट से बाइक सवार बदमाशों ने रविवार की देर रात 2.54 लाख रुपये लूट लिया। विरोध करने पर एजेंट को जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के निचलौल निवासी अजय श्रीवास्तव खड्डा कस्बे में संचालित टी फाइनेंस कंपनी में एजेंट हैं। रविवार की देर रात क्षेत्र से 2.54 लाख रुपये वसूली कर खड्डा कंपनी के ऑफिस जा रहे थे। जखनिया चौराहा व अहिरौली नौका टोला बंधे पर हेलमेट लगाए एक बाइक पर सवार चार लोगों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक को रोक लिया। वह कुछ समझ पाते कि बदमाशों ने एजेंट को धमकी देते हुए रुपये से भरा बैग लूट लिया। एजेंट के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एजेंट से पूछताछ करने के बाद बदमाशों का पता लगाने में जुट गई। सोमवार को एएसपी रितेश कुमार सिंह व एसओजी खड्डा थाने पहुंचे। एजेंट से पूछताछ की। देर शाम तक बदमाशों का पता नहीं चल सका था। एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामला संदिग्ध लग रहा है।