फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   25 barati injured in kushinagar

कुशीनगर में बरातियों से भरी बस पलटने से 25 लोग हुए घायल

Sun, 30 May 2021 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
25 barati injured in kushinagar
कुशीनगर में बरातियों से भरी बस पलटने से 25 लोग हुए घायल
विज्ञापन

जटहां बाजार (कुशीनगर)। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल कुरमौल गांव से बरात लेकर हनुमानगंज थाना क्षेत्र के टेंगरहा जा रही बस रविवार की रात में करीब 10 बजे नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नरचोचवा गांव के श्रीराम चौराहे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार 25 बराती इस हादसे में घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को चार गाड़ियों से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

जंगल कुरमौल निवासी सुरेश चौहान के घर से टेंगरहा जा रही बरात मंसाछापर-पिपरा बाजार के रास्ते जा रही थी। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नरचोचवा गांव के श्रीराम चौराहे पर पुलिया के समीप बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में फंसे यात्रियों की चीख पुकार सुनकर बगल गांव के धर्मपुर निवासी अनिल प्रजापति, खरचू पाल, ग्राम प्रधान जोगिंदर सिंह आदि ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और घायल बराती रोहित, पंकज, राहुल, शम्भू, दिनबंधू, राजू, मंगरु, प्रभु, सुभा, अनिल, सूरज, संतोष, पन्नेलाल, छोटू, विनोद, आशोक, राजेश, दीपक, दिनेश, केशव, अजय, बडे, ढेबर, दीपू आदि को बस से बाहर निकाला और चार प्राइवेट गाड़ियों से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। इस संबंध में एसओ नेबुआ नौरंगिया मिथिलेश राय का कहना है कि अनियंत्रित होकर बस पलट गई थी। स्थानीय लोगों व पुलिसकर्मियों के मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed