फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   25 acres of wheat crop burnt in kushinagar

Kushinagar News: शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, 35 किसानों की 25 एकड़ गेहूं की फसल जली

Wed, 05 Apr 2023 09:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Updated Wed, 05 Apr 2023 09:59 AM IST
सार

पिपरासी गांव के पश्चिम खेतों में खड़ी गेहूं की फसलों में ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन में शाॅर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और गेहूं की फसलें जलने लगीं। किसी की नजर इस पर पड़ी तो शोर मचाया और घटना की सूचना कुबेरस्थान थाने की पुलिस को दी।

विज्ञापन
25 acres of wheat crop burnt in kushinagar
बढ़वलिया बुजुर्ग के चवंर में मंगलवार की दोपहर लगी आग से गेहूं की फसल जल गई।संवाद

विस्तार

कुशीनगर जिले में सदर तहसील क्षेत्र के पिपरासी गांव के पश्चिम में शाॅर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे 35 किसानों की 25 एकड़ गेहूं की फसल जल गई। एसडीएम सदर महात्मा सिंह और कसया की एसडीएम कल्पना जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। पीड़ितों को सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


पिपरासी गांव के पश्चिम खेतों में खड़ी गेहूं की फसलों में ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन में शाॅर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और गेहूं की फसलें जलने लगीं। किसी की नजर इस पर पड़ी तो शोर मचाया और घटना की सूचना कुबेरस्थान थाने की पुलिस को दी।
विज्ञापन


खेतों में आग देखकर आसपास के लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन आग बढ़ती जा रही थी। पुलिस व अग्निशमन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे, तब तक नरईपुर मठिया, पिपरासी, बढ़वलिया खुर्द, बढ़वलिया बुजुर्ग सहित अन्य गांवों के किसान अनिल तिवारी, त्रियुगी तिवारी, जितेंद्र मणि, दिनेश, कमलेश, शैलेश, कन्हैया तिवारी, महंथ तिवारी, किशनाथ, मंतोष पांडेय, अरविंद, हरेंद्र, सर्वदा, जंगी, दिनेश, बृजेश, गोपीनाथ, पूर्णवासी सहित 35 किसानों की लगभग 25 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन किसानों की जली फसल
बढ़वलिया के ग्राम प्रधान अनिल तिवारी की एक एकड़, जितेंद्र तिवारी की एक बीघा, त्रियुगी नारायण की एक बीघा, कन्हैया लाल की 14 कट्ठा और महंथ तिवारी दो एकड़ गेहूं की फसल जल गई है। इन लोगों ने बताया कि इतना ही गेहूं बोए थे, जो बिजली निगम की लापरवाही से जलकर नष्ट हो गई। यदि गर्मी से पहले बिजली निगम के अभियंताओं ने इन तारों को दुरुस्त कर लिया होता तो यह नुकसान नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed