{"_id":"6259b0b3ecdec343394e41c0","slug":"24-connection-cut-kushinagar-news-gkp4334956198","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 बकाएदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 बकाएदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 बकाएदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे
- विद्युत निगम ने कोहरवलिया में चलाया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कुबेरस्थान विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले कोहरवलिया गांव में शुक्रवार को विद्युत निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों ने कनेक्शन जांचे। दस हजार से अधिक वाले 24 बकाएदारों का कनेक्शन काट दिया।
विद्युत निगम के जेई शैलेश यादव की अगुवाई में विद्युतकर्मियों ने कोहरवलिया में विद्युत कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान जिन उपभोक्ताओं पर दस हजार से अधिक विद्युत मूल्य बकाया मिला, उनका तत्काल कनेक्शन काट दिया गया। जेई ने बताया कि अवैध कनेक्शन और ओवरलोड से बचने के लिए हर घर में विद्युत मीटर लगाया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि अवैध तरीके से बिजली का उपभोग करने वाले लोग हर हाल में स्थायी कनेक्शन ले लें। उन्होंने विद्युत बकाएदारों से जल्द अपने देयों को जमा करने की अपील की।