फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   23 corona positive

कोरोना से 23 लोग मिले संक्रमित, 25 मरीज हुए स्वस्थ

Tue, 08 Jun 2021 11:01 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
23 corona positive
कोरोना से 23 लोग मिले संक्रमित, 25 मरीज हुए स्वस्थ
विज्ञापन

- जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 203
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। मंगलवार को जिले में 23 लोग कोरोना से संक्रमित मिले। इन्हें लेकर कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 15497 हो गई है, लेकिन राहत की बात यह है कि 25 लोग इस दिन ठीक हुए।

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को शाम तक 5582 लोगों का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया, जबकि 5218 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 5195 निगेटिव और 23 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिलने वालों में विशुनपुरा क्षेत्र से एक, तमकुही से पांच, सुकरौली से चार, सेवरही से चार, हाटा से तीन, खड्डा से दो, कसया से एक और अन्य क्षेत्रों से तीन लोग शामिल हैं। इस तरह अब तक कराई गई 661402 लोगों की जांच में 15497 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें 23 लोग मंगलवार को संक्रमित मिले, जबकि 25 मरीज स्वस्थ पाए गए। उन्हें लेकर अब तक 15078 लोग ठीक हुए हैं, जबकि अब तक कुल 216 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 203 है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 2.34 प्रतिशत, ठीक होने वालों की दर 97.29 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.39 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed