फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   216 claimants filed nominations for 154 seats, papers will be scrutinized today.

Kushinagar News: 154 सीटों पर 216 दावेदारों ने किया नामांकन, आज होगी पर्चों की जांच

Fri, 11 Oct 2024 05:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 11 Oct 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
216 claimants filed nominations for 154 seats, papers will be scrutinized today.
पडरौना। गन्ना समितियों के डायरेक्टर के चुनाव के लिए 154 सीट के सापेक्ष 216 दावेदारों ने पर्चा दाखिल किया। अधिकतर सीटों पर एक प्रत्याशी होने के कारण निर्विरोध चुने जाने की संभावना है। बाकी सीटों पर 16 अक्टूबर को मतदान होगा तो अध्यक्ष पर के लिए 30 अक्टूबर को चुनाव होगा। नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार को होगी।
विज्ञापन

लक्ष्मीगंज के निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार सिंह ने लक्ष्मीगंज सहकारी गन्ना विकास समिति में डायरेक्टर पद के लिए 15 पर्चे दाखिल किए गए। हाटा में निर्वाचन अधिकारी गोपीनाथ पाठक ने बताया कि हाटा गन्ना समिति के चिउरहां में दो, ढाढ़ा बुजुर्ग में एक, नौतन हथियागढ़ में एक, पगरा में दो,पड़री में एक, पिपरा दौला कदम में एक,बढ़या बुजुर्ग में एक, बरसैना में दो, मिश्रौली में एक,सकरौली में तीन तथा हेतिमपुर में एक प्रत्याशी ने नामांकन किया। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी राम अशीष गौतम, जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा, बृजमोहन तिवारी आदि मौजूद रहे। खोट्ठा बाजार संवाददाता के अनुसार सहकारी गन्ना विकास समिति बोदरवार में आठ पर्चे दाखिल हुए।
विज्ञापन



0

नामांकन नहीं कर पाए भाजपा समर्थित उम्मीदवार
लक्ष्मीगंज स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में गुरुवार को डायरेक्टर पद के लिए हुए पर्चा दाखिला में सर्किल 11 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी शत्रुघ्न प्रताप शाही पर्चा दाखिल नहीं कर पाए। चर्चा है कि उन्हें प्रस्ताव व समर्थक ही नहीं मिल पाया। उन्होंने डायरेक्टर पद के लिए पर्चा खरीदा था और भाजपा समर्थित सूची में उनका नाम 11 वें स्थान पर है। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय का कहना है कि नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद साजिश के भाजपा समर्थित उम्मीदवार का नाम सूची में शामिल नहीं किया गया। डीएम से शिकायत की, जिस पर उन्होंने जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed