फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   तीन दुकानों में चोरी, नाराज व्यापारियों ने सड़क जाम किया

तीन दुकानों में चोरी, नाराज व्यापारियों ने सड़क जाम किया

Tue, 19 Feb 2019 10:14 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 19 Feb 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
तीन दुकानों में चोरी, नाराज व्यापारियों ने सड़क जाम किया
अजीज नगर चौराहे पर लोगों को समझाते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
मथौली बाजार। सोमवार रात कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अजीजनगर चौराहे पर स्थित तीन दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये के सामान और नकदी चुरा लिया। इससे नाराज व्यापारियों ने सुबह हाटा-कप्तानगंज मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने व्यापारियों को समझाया और चोरों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

गौनरिया के निवासी बृजेश सिंह की अजीजनगर चौराहे पर मोबाइल तथा किराना एवं वेस्टर्न यूनियन की संयुक्त दुकान है। उन्होंने बताया कि रोज की तरह रात के आठ बजे वह दुकानें बंद कर अपने घर चले गए। मंगलवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो दुकानों का ताला टूटा था। मोबाइल, काउंटर में रखे रुपये, दाल की बोरी सहित अन्य सामान नदारद था। उन्होंने बताया कि पिछले साल भी उनकी दुकान में चोरी हुई थी। इन्हीं के बगल में सतभरिया महुअवा गांव के निवासी नर्वदा यादव की मेडिकल स्टोर की दुकान में भी ताला तोड़कर चोरी हुई थी।
विज्ञापन

इससे नाराज अजीजनगर के व्यवसायियों व स्थानीय लोगों ने दुकानों के सामने ही हाटा-कप्तानगंज मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। इसकी जानकारी होने पर मथौली बाजार के चौकी इंचार्ज दिवाकर मिश्र पहुंचे और चोरों को जल्द पकड़ लेने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। इस बीच करीब 15 मिनट तक आवागमन बाधित रहा। कप्तानगंज थाने के एसओ राहुल सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकानों का जायजा लेने के बाद जल्द ही चोरी का पर्दाफाश किए जाने का आश्वासन दिया। दोनों दुकानदारों ने एसओ को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed