{"_id":"5b917101867a557f53454266","slug":"21536258305-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव का बजा बिगुल, 14 को पड़ेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव का बजा बिगुल, 14 को पड़ेंगे वोट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव में नामांकन फार्म की खरीदारी करते छात्र।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। यूएनपीजी कॉलेज पडरौना में छात्रसंघ चुनाव को लेकर चल रही अटकलों पर गुरुवार को विराम लग गया है। कॉलेज प्रशासन की ओर से इस सत्र के लिए चुनाव की घोषणा कर दी। अध्यक्ष समेत कुल 17 पदों के लिए शनिवार व रविवार को नामांकन होगा। जबकि 14 सितंबर को सुबह दस बजे से दो बजे तक मतदान होगा। उसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। अचानक चुनाव की घोषणा से कॉलेज कैंपस में राजनैतिक तापमान बढ़ गया है।
इस वर्ष छात्रसंघ चुनाव की सुगबुगाहट होने से कॉलेज का राजनैतिक माहौल गरमाया हुआ है। विश्वविद्यालय में चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद यूएनपीजी कॉलेज में भी सरगर्मी बढ़ गई थी। प्राचार्य डॉ. अयोध्या नाथ त्रिपाठी ने गुरुवार को चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। राजनीति शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार सिंह को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। प्राचार्य व चुनाव अधिकारी के अनुसार कुल 17 पदों के लिए चुनाव होगा। इसमें छात्रसंघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री एवं 12 सदस्यीय संकाय प्रतिनिधि व एक छात्रावास प्रतिनिधि का पद शामिल है। प्राचार्य ने बताया कि शनिवार और रविवार को सुबह 10 बजे से सायं चार बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री व जमा किए जाएंगे। सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे से सायं चार बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा वैध प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। 12 सितंबर बुधवार को सुबह 11 बजे से 12 बजे तक चुनाव अधिकारी व प्राचार्य की मौजूदगी में कक्ष संख्या चार में उम्मीदवारों की बैठक होगी। इसी दिन दोपहर साढ़े 12 बजे से डेढ़ बजे तक कॉलेज के अध्यापकों व कर्मचारियों की चुनाव संबंधी बैठक होगी। 13 सितंबर को चुनाव की तैयारी की जाएगी। 14 सितंबर शुक्रवार सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। इसी दिन दोपहर बाद ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक मतगणना की जाएगी। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा और साढ़े पांच बजे निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र दे दिया जाएगा।
बुद्घ पीजी कुशीनगर में भी चुनाव 14 सितंबर को
कसया।छात्रसंघ चुनाव को लेकर बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में भी तिथि की घोषणा कर दी गई। कॉलेज प्रशासन ने 14 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव कराने का निर्णय लिया है। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारी भी बना दिया गया है।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. अमृतांशु शुक्ल ने बताया कि कॉलेज प्रशासन की ओर से छात्रसंघ चुनाव 14 सितंबर को कराने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय जिले के प्रशासनिक अफसरों से चुनाव को संपन्न कराने के लिए जरुरी फोर्स मुहैया कराने के लिए बाद लिया गया। प्राचार्य ने बताया कि डॉ. आमोद कुमार राय को चुनाव अधिकारी बना दिया गया है। उन्हीं के देखरेख में चुनाव संपन्न होगा।