फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   एससी/एसटी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन

एससी/एसटी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन

Thu, 06 Sep 2018 11:51 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
एससी/एसटी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन
पीएम का पुतला फूंका, लगाया जाम
विज्ञापन

संशोधित एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सड़क पर उतरे विभिन्न संगठनों के लोग
एससी एसटी एक्ट के विरोध का भारत बंद का जिले में रहा मिला-जुला असर
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। संशोधित एससी-एसटी के विरोध में जिले के विभिन्न संगठनों और सवर्ण समाज के लोगों ने गुरुवार को भारत बंद का समर्थन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहीं सड़क जाम की तो कहीं पीएम का पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन किया। वैसे इस विरोध प्रदर्शन का जिले में मिला जुला असर दिखा।
सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन की तरफ से जिला मुख्यालय पर सड़क जाम कर सरकार की तरफ से एससी-एसटी एक्ट में किए जा रहे बदलवा का विरोध किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि देश में इस एक्ट के प्रभावी होने से समाज का संतुलन बिगड़ जाएगा और अराजकता फैलेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रसिद्ध नरायण दीक्षित, धनंजय तिवारी, रमेश जायसवाल, राकेश कुमार मिश्र, अश्विनी कुमार श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार मिश्र, संदीप मणि त्रिपाठी, शशिभूषण दीक्षित, विजय प्रकाश, निर्मल साहा, प्रवीण शुक्ल, राहुल कुमार गौतम, प्रदीप कुमार दीक्षित, युद्धवीर सिंह, संजय कुमार शाही, जनमेजय कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी तरह ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ वश इस एक्ट को देश के लोगों पर थोपा जा रहा है। इसका दुष्परिणाम समाज के हर वर्ग को भुगतना पड़ेगा। इस दौरान मनोज सिंह, गोपी कृष्ण गुप्ता, गोपाल पांडेय, बृजेश त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, हरिहर पांडेय, मुन्ना पांडेय, योगेश शुक्ल, उदय सिंह, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकीनगर प्रतिनिधि के अनुसार बेलवा मिश्र के लोगों ने जिला मुख्याल पर एससी एसटी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर ऋषिकेश मिश्रा, अजित दूबे, आदित्य तिवारी, छोटे राय, नीरज सिंह, लल्लन राय, अजय सिंह, विपिन तिवारी, मालिक राय, जगदीस मिश्रा, उपेंद्र राय, जितेंद्र राय, जितेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे। कसया कार्यालय के अनुसार एससी-एसटी एक्ट के विरोध में विभिन्न संगठनों और सवर्ण समाज के लोगों ने भारत बंद का समर्थन किया। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रह कर विरोध जाहिर किया। इसके बाद सांसद आवास तक पहुंच कर सरकार विरोधी नारेबाजी की। इस दौरान विष्णु चरण शर्मा, दीपनारायण मणि त्रिपाठी, ओमप्रकाश द्विवेदी, रविंद्र मणि, ओमप्रकाश सिंह, जयप्रकाश यादव, दिव्यप्रकाश मणि, अनिल सिंह, राकेश श्रीवास्तव, दीनदयाल मल्ल, सादिक अंसारी आदि मौजूद रहे।
हाटा प्रतिनिधि के अनुसार सवर्ण और पिछड़ी जाति के लोगों ने भारत बंद का समर्थन करते हुए कस्बे में जुलूस निकाली और प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। इस दौरान संजय पांडेय, संतोष मिश्रा, ऋषिकेश राव, मोहन पांडेय, सत्यजीत तिवारी, मिथिलेश त्रिपाठी, राजू बरनवाल, राकेश पटेल, विरेंद्र नाथ तिवारी, अभय मणि, राजू तिवारी, मोनू मणि, वेद प्रकाश, दिलीप जायसवाल, सुशींल त्रिपाठी, सतेंद्र, प्रमोद कुमार, रामकांत, गुरूदत्त आदि मौजूद रहे। तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार तहसील के अधिवक्ताओं ने एससी एसटी एक्ट के विरोध में एनएच पर करीब आधे घंटे तक धरना दिया। इसके बाद एसडीएम को इस एक्ट को वापस करने की मांग को लेकार ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सुरेंद्र राय, संजीव राय, शशि प्रकाश मिश्र, राजकुमार राय, सुनील राय, दिपू मिश्र, विनोद सिंह राजपुत, राजन राय, प्रमोद यादव, अमित सिंह, अमरजीत यादव, ओमप्रकाश सिंह, अमरनाथ सिंह, गुडडु शुक्ल, अभिषेक शुक्ला, रजनीश तिवारी, नसीर खान, रेयाज अहमद, अमरजीत यादव आदि मौजूद रहे। इसीतरह विधि व्यवसाय के अधिवक्ताओ ने भी विरोध प्रदर्शन किया। इसमें अधिवक्ताओं ने कहा कि सुप्रिम कोर्ट के निर्णय समाज को सही दिशा में ले जाएगी, इसे बदलना ठीक नही है। इस दौरान अरविंद पाठक, एचएन सिंह, रामेश्वर गुप्ता, संतोष गुग्र, ब्रजेश पांडेय, विनय लाल, अरविंद मिश्र, विनोद सिंह पटेल, डीके पांडेय, जमील अहमद, मतिउल्लाह आदि मौजूद रहे। खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार, खड्डा तहसील बार एसोसिएशन के तरफ से एससी एसटी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भानुप्रताप पांडेय, महामंत्री अनूप मिश्रा, पंकज कुमार, अमियमय मालवीय, दयानंद मणि, अवधेश यादव, नित्यानंद पांडेय, दीनानाथ सिंह, अनिल सिंह, राजेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे ।
पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, भारत बंद के समर्थन में सवर्ण मंच के युवाओं ने एससी एसटी एक्ट का विरोध किया। इस दौरान नितिश राव, पल्लु शाही, शारदा राव, विवेक पांडेय, राजेश तिवारी, संजय, विनोद राव, यशपाल कुशवाहा, सिंटू शाही, अरुण राव, टुनटुन, रतन आदि मौजुद रहे।
रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार मेहदीगंज चौराहे पर सामान्य और पिछड़ी वर्ग के लोग एससी/ एसटी एक्ट का विरोध में किए गए भारत बंद कर विरोध किया। इसमें लोगों ने सरकार से किसी भी प्रकार का संशोधन नही करने की मांग की। इस दौरान गोपाल प्रताप सिंह, कमल याद, बलराम पम्रताप सिंह, संजय राय, रवि यादव, रमेश यादव, गंगा यादव, रमेश शर्मा, राजेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे में सवर्ण समाज के लोग बाइक रैली निकाली और प्रधानमंत्री का पुतला जलाया कर भारत बंद का समर्थन किया। इस दौरान सुरेंद्र नाथ तिवारी, डॉ. प्रभाकर मिश्र, रामजी कुशवाहा, कृष्णमुरारी पांडेय, मुकेश राय आदि मौजूद रहे। सेवरही प्रतिनिधि के अनुसार, किसान पीजी कॉलेज के छात्र नेताओं ने एसीएसटी एक्ट के खिलाफ भारत बंद का समर्थन कर प्रधानमंत्री का पुतला जलाया किया। इस दौरान अमित सिंह, संजीव राय, विनोद सिंह, ओमप्रकाश सिंह, मुन्ना यादव, शालू जायसवाल, कृष्णा सिंह, अनुज सिंह, राहुल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed