फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बचाव कार्य शुरू होने से लोगों में राहत

बचाव कार्य शुरू होने से लोगों में राहत

Sun, 19 Aug 2018 11:18 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
बचाव कार्य शुरू होने से लोगों में राहत
गंडक के कटान को रोकने के लिए शुरू हुआ बचाव कार्य
विज्ञापन

50 से अधिक घर को आगोश में ले चुकी है नदी, 100 लोग तोड़ चुके हैं आशियाना
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीरोड। अहिरौलीदान के कचहरी टोला में गंडक नदी के कटान को रोकने के लिए रविवार से एक बार फिर बोल्डरों की आवक शुरू हो गई है। बोल्डर से बचाव कार्य शुरू हो जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि बचाव कार्य धीमी गति से होने के कारण कचहरी टोला के वजूद को बचाना मुश्किल होगा।

अहिरौलीदान के कचहरीटोला में पिछले पांच अगस्त से गंडक नदी का कटान शुरू हुआ था और तभी से गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम है। जहां 50 से अधिक लोगों के घर को नदी ने अपने आगोश में लेकर उनका अस्तित्व ही समाप्त कर दिया है। तो वहीं कचहरी टोला समेत नोनिया पट्टी, खैरखुटा, मदुरही और हरिजन बस्ती के 100 से अधिक लोग अपने खुद के हाथों अपने ही आशियाने को तोड़कर पलायन कर चुके हैं। लोगों का कहना है कि बाढ़ की विभीषिका ने काफी बड़े पैमाने पर गांव में तबाही मचाई है। गंडक की तबाही से लोगों को बर्बाद होता देख प्रशासन भी मूकदर्शक बना रहा। तीन दिन पहले जब बाढ़ खंड विभाग कचहरी टोला में बचाव कार्य शुरू किया, तो एक ही दिन में बोल्डर, तार की जाली समेत अन्य संसाधन कम हो गए और संसाधन के अभाव में मिट्टी से भरी बोरियों का इस्तेमाल किया जाने लगा। इससे लोगों में काफी नाराजगी थी। रविवार से एक बार फिर बोल्डर की आवक शुरू हो गई और बचाव कार्य शुरू होने पर लोगों ने राहत की सॉस ली है। ग्राम प्रधान हीरालाल यादव, जिला पंचायत सदस्य अरविंद सिंह पटेल, जितेंद्र सिंह, सुजीत यादव, नवल किशोर सिंह का कहना है कि बचाव कार्य तेजी के साथ किया जाय, तो कटान को कुछ हद तक रोका जा सकता है, लेकिन अब तक जिस गति से कार्य हो रहा है, उससे कचहरी टोला के वजूद को बचाना मुश्किल है। बाढ़ खंड के एक्सईएन भरत राम ने बताया कि बचाव कार्य में संसाधन की कमी नहीं आने दी जाएगी। कटान को रोकने के लिए युद्घस्तर पर बचाव कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed