फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Announcing the conveners of BJP 35 Cells

भाजपा के 35 प्रकोष्ठों के संयोजकों की हुई घोषणा

Fri, 06 Jul 2018 11:11 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Fri, 06 Jul 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
Announcing the conveners of BJP 35 Cells
Demo - फोटो : Demo
पडरौना।भारतीय जनता पार्टी के 35 प्रकोष्ठ के संयोजकों की घोषणा शुक्रवार को कर दी गई। जिलाध्यक्ष ने क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह की संस्तुति के बाद पत्र जारी कर प्रकोष्ठ व विभागों का जिला संयोजक मनोनीत कर दिया।
विज्ञापन

भाजपा के जिला महामंत्री मार्कंडेय शाही ने बताया कि पार्टी के प्रकोष्ठ व विभागों के जिला संयोजकों की घोषणा कर दी गई है। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने मनोज पांडेय को विधि प्रकोष्ठ, जितेंद्र मिश्र, बुद्धजीवी प्रकोष्ठ, घनश्याम गोरखपुरी को व्यवसायिक प्रकोष्ठ, डॉ. सीवी तिवारी चिकित्सा, कृष्ण कुमार जायसवाल को आर्थिक प्रकोष्ठ, राजेश उर्फ राजू जायसवाल को व्यापार प्रकोष्ठ, ओमप्रकाश गुप्ता को सहकारिता, अभिमन्यु पांडेय को पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, हौशला पांडेय को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, जोखू शर्मा को शिक्षक प्रकोष्ठ, बिहारी निषाद को मछुआरा प्रकोष्ठ, रामप्रताप सिंह को एनजीओ प्रकोष्ठ, रामनरेश गुप्त को वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ, राजेश्वर राव को लघु उद्योग प्रकोष्ठ, विश्राम पांडेय को स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ, चिरंजीवी सिंह को पंचायत प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाया है। वहीं महेंद्र उपाध्याय को सुशासन एवं केंद्र राज्य शासकीय कार्यक्रम समन्वय विभाग, डॉ. संजय मिश्र को नीति विषयक शोधक विभाग, संतोष सिंह को मीडिया विभाग, प्रदीप पांडेय को मीडिया संपर्क विभाग, मोहन खरवार को प्रशिक्षण विभाग, राधेश्याम दीक्षित को राजनैतिक प्रतिपुष्टि एवं प्रतिक्रिया विभाग, अमरचंद्र जायसवाल को राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं बैठक विभाग, कृष्ण मोहन मिश्र को डॉक्यूमेंटशन एवं ग्रंथालय विभाग की जिम्मेदारी दी है। भागवत चौहान को सहयोग आपदीय राहत एवं सेवाएं विभाग, सूर्यांश शाही को अध्यक्षीय कार्यालय प्रवास एवं कार्यक्रम विभाग, सूर्यप्रकाश शुक्ल चिंटू को प्रचार-प्रसार निर्माण विभाग, विरेंद्र बहादुर सिंह को ट्रस्ट समन्वय विभाग, केशवनाथ उपाध्याय को चुनाव प्रबंधन विभाग, महेंद्र गोविंद राव को चुनाव आयोग संपर्क विभाग, रमेंद्र श्रीवास्तव को कानूनी और विधिक विभाग, छेदी मिश्र को पार्टी पत्रिकाएं तथा प्रकाशन विभाग, भाष्कर पांडेय को आईटी बेवसाइट और सोशल मीडिया प्रबंधन विभाग, अमित उर्फ गोल्टी जायसवाल को आजीवन सहयोग निधि विभाग का जिला संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed