{"_id":"597f1dc24f1c1bf50e8b46fb","slug":"21501502914-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन
Updated Mon, 31 Jul 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। परिषद की स्थापना 9 जुलाई 1949 को छात्र हित को लेकर हुई थी। परिषद की सदस्य संख्या 32 लाख है, जो विश्व के 36 देशों में कार्यरत हैं। ये बातें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख उमेश उपाध्याय ने कही। वह रविवार को कस्बा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में जिला अभ्यास सत्र के दौरान बोल रहे थे। यह अभ्यास सत्र दो सत्रों में संपन्न हुुआ। उन्होंने कहा कि परिषद विद्यार्थी को कल का नहीं बल्कि आज का श्रेष्ठ नागरिक मानता है।
विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रों में नैतिक विचार व राष्ट्रवादी सोच बढ़ाने में मदद करता है। उन्होंने छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति बताया। परिषद केवल छात्रहित में ही नहीं, बल्कि गांवों में भी रचनात्मक कार्य कर रहा है। पौधरोपण, रक्तदान सहित प्रवास जैसे कार्यक्रम चलाकर समाज में सकारात्मक संदेश दिया जा रहा है। इसके पूर्व अभ्यास सत्र की शुरुआत मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन व पुष्प चढ़ाकर की गई। अभ्यास वर्ग का द्वितीय सत्र परिषद की सदस्यता बढ़ाने पर आधारित रहा। विभाग संगठन मंत्री मनीष ने मौजूद सदस्यों से कहा कि 20 डिग्री कॉलेजों व 50 इंटरमीडिएट कॉलेजों में सदस्यता अभियान चलाकर संख्या बढ़ाई जा सकती है। इसके लिए सबको आगे आने की जरूरत है। संचालन जिला संयोजक दीपक सिंह ने किया। अंत में आए हुए आगंतुकों के प्रति जिला संगठन मंत्री आकर्षक मिश्र ने आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर विकास राय, नवनीत मिश्र, राहुल ओझा, सूरज, रितेश, आदित्य आदि मौजूद रहे।