{"_id":"5970ab604f1c1b2f018b45ec","slug":"21500556128-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के आगे कंबल में लपेटकर रखा था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान के आगे कंबल में लपेटकर रखा था शव
Updated Thu, 20 Jul 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। पडरौना-कसया मेन रोड पर बृहस्पतिवार की सुबह रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव कई दिन पुराना लग रहा था और दुर्गंध निकल रही थी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि रात में कहीं से लाकर यहां रखा गया होगा। शव के पास पड़े पेपरों से उसकी शिनाख्त बिहार प्रांत निवासी मजदूर के रूप में हुई, जो कुछ दिन पहले ही नैनीताल गया हुआ था। पडरौना कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुबह करीब पांच बजे रिलायंस पेट्रोल पंप के पास स्थित मिठाई की दुकान के आगे कंबल में लिपटा शव पड़ा था। दुर्गंध के चलते लोगों की नजर शव पड़ी। शव काला पड़ चुका था। अनुमान लगाया जा रहा था कि देर रात किसी वाहन से लाकर शव को यहां रखा गया होगा। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पडरौना कोतवाली पुलिस ने छानबीन शुरू की। शव के पास एक झोला मिला, जिसमें कुछ कागज थे। इनमें से एक कागज पर लिखे नंबर पर फोन करने पर पता लगा कि बिहार प्रांत के एक गांव का मजदूर कुछ दिन पहले नैनीताल गया था। वहां उसकी तबीयत खराब हो गई थी। उसकी पत्नी उसे लेकर घर वापस जा रही थी।
इस संबंध में कोतवाल विजयराज सिंह ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में यह बात सामने आई है कि महिला अपने पति को नैनीताल से किसी वाहन से साथ लेकर घर जा रही थी, लेकिन वह अब तक घर नहीं पहुंची है। जिस नंबर पर बात हुई है, उससे मिली जानकारी के अनुसार छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।