फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   नई नियुक्ति होने पर होगा तबादला

नई नियुक्ति होने पर होगा तबादला

Mon, 19 Jun 2017 07:07 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
नई नियुक्ति होने पर होगा तबादला
पडरौना (कुशीनगर)।
विज्ञापन

जिले के सरकारी अस्पतालों में तैनात 43 चिकित्सकों के तीन दिन पहले हुए स्थानांतरण पर डीएम ने रोक लगा दी है। ऐसा डॉक्टरों की कमी के चलते किया गया है। नई नियुक्ति होते ही जिले में 10 साल की सेवा पूरी कर चुके तथा एक अस्पताल में तीन साल का वक्त बिता चुके डॉक्टरों का तबादला होगा।
बीते शुक्रवार को सीएमओ ने जिले के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में तैनात चिकित्सकों का स्थानांतरण कर दिया था। रविवार को सरकारी डॉक्टरों के संगठन पीएमएस एसोसिएशन की बैठक पडरौना नगर में एक चिकित्सक के आवास पर हुई थी। इसमें डॉक्टरों ने स्थानांतरण को अवैध बताते हुए मामले की जानकारी प्रमुख सचिव स्वास्थ्य व महानिदेशक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा को देने का निर्णय लिया था। डॉक्टरों ने स्थानांतरण रद्द नहीं होने पर नौकरी से त्यागपत्र तक की धमकी दे दी थी।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम आंद्रा वामसी ने बताया कि जिले के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की तैनाती में मानक व जरूरत का ख्याल नहीं रखा गया है। इसीलिए ग्रामीण क्षेत्र के कई अस्पतालों में जहां एक भी डॉक्टर नहीं हैं वहीं कई जगह तीन से चार डॉक्टर हैं। सीएचसी पर महिला चिकित्सकों की भी तैनाती नहीं है। पिछले दिनों इस मामले पर चर्चा के लिए स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अफसरों से उनकी वार्ता हुई थी। इसके बाद उन्होंने यहां तैनात चिकित्सकों के स्थानांतरण के लिए प्रस्ताव बनाकर अनुमोदन के लिए भेजा था। अनुमोदन मिलने से पहले ही सीएमओ ने चिकित्सकों को स्थानांतरण कर दिया था। डीएम के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अफसरों से हुई वार्ता के बाद कुछ दिन के लिए इस स्थानांतरण पर रोक लगाई गई है। जैसे ही जिले में नई तैनाती पाए डॉक्टर आएंगे तो नई व पुरानी सूची को एक साथ मिलाकर स्थानांतरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि जिले के सभी न्यू पीएचसी व पीएचसी पर कम से कम एक-एक डॉक्टर जरूर मौजूद रहें। इसके अलावा सभी सीएचसी पर एक महिला चिकित्सक का भी होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed