फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   21 sent to checkup from containment zone

कंटेनमेंट जोन पड़री से 21 लोगों को जांच के लिए भेजा

Wed, 20 May 2020 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
21 sent to checkup from containment zone
पड़री गांव से 21 लोगों को जांच के लिए भेजती स्वास्थ्य टीम। - फोटो : KUSHINAGAR
कंटेनमेंट जोन पड़री से 21 लोगों को जांच के लिए भेजा
विज्ञापन

सुकरौली। मुंबई से लौटे पड़री गांव के 65 वर्षीय बुजुर्ग की सेवरही आइसोलेशन सेंटर पर मौत के तीन दिन बाद गांव के 21 अन्य लोगों की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य टीम पहुंची और सभी को आइसोलेशन सेंटर भेजा गया। मंगलवार को भी इस गांव से चार लोगों को आइसोलेशन सेंटर भेजा गया था।
सुकरौली ब्लॉक के पड़री गांव में एक हफ्ते पहले मुंबई से करीब 25 लोग एक साथ लौटे थे। इनमें 65 वर्षीय बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर रविवार को सेवरही के आइसोलेशन सेंटर भेजा गया था, जहां नमूना लेने के कुछ देर बाद ही बुजुर्ग की मौत हो गई थी। अगले दिन रिपोर्ट में बुजुर्ग के कोरोना की पुष्टि हुई थी। मंगलवार को उनके परिवार के चार लोगों में भी बुखार-खांसी के लक्षण दिखने पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए सेवरही भेज दिया था। बुधवार को फिर इस गांव में कई लोगों के बीमार होने की सूचना मिली। स्वास्थ्य विभाग के अफसर पहुंचे। सर्वे के बाद 21 लोगों को एंबुलेंस से सेवरही के आइसोलेशन सेंटर भेजा गया। सुकरौली स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर स्वप्निल श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य टीम गांव गई थी। कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए 21 लोगों को जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा इनसे जुड़े लोगों की सूची बनाई जा रही है। जरूरत पड़ने पर उन लोगों को भी जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि कंटेनमेंट जोन घोषित क्षेत्र में सर्दी, बुखार, खांसी आदि के लक्षण वाले सभी व्यक्तियों की जांच कराई जा रही है। पड़री गांव से 21 लोगों को बुधवार को जांच के लिए भेजा गया। रिपोर्ट आने पर इनकी स्थिति स्पष्ट होगी। गांव के लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने के नियम का पालन करने को कहा जा रहा है। गांव पर स्वास्थ्य टीम लगातार नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed