{"_id":"6931efed9091c1455c0ea038","slug":"203-couples-tied-the-knot-in-a-mass-marriage-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-150136-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए 203 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए 203 जोड़े
Fri, 05 Dec 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
वर-वधू को आशीर्वाद देते सदर विधायक व अन्य। संवाद
पडरौना। उदित नारायण इंटर कॉलेज परिसर में बृहस्तिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 203 जोड़ों ने जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। 177 हिंदू जोड़ों ने अग्नि के समक्ष फेरे लिए, वहीं 26 मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ। शादी के बाद शासन की ओर से मिलने वाले उपहार देकर सभी वर-वधू की विदाई कर दी गई।
मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार समाज के कमजोर और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हाटा विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। रिश्तेदार और स्थानीय लोगों की भीड़ मैदान में उमड़ी रही। वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।