फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   भाजपा के तूफान के सामने कोई नहीं टिकेगा : दारा सिंह

भाजपा के तूफान के सामने कोई नहीं टिकेगा : दारा सिंह

Wed, 15 May 2019 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 15 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के तूफान के सामने कोई नहीं टिकेगा : दारा सिंह
कुबेरस्थान(कुशीनगर) में आयोजित भाजपा की सभा को सम्बोधित करते कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला
कुबेरस्थान(कुशीनगर)। कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि इस समय भाजपा का तूफान चल रहा है। इसमें कोई टिक नहीं पाएगा। 70 साल के बाद देश में सबका साथ, सबका विकास के रास्ते पर भाजपा चल रही है। इसके पूर्व किसी राजनीतिक पार्टी के ओर से आम जनता के विकास के लिए कोई काम नहीं होता था। उन्होंने कहा कि 2014 की तरह ही फिर जनता देश का पीएम नरेंद्र मोदी को बनाने के लिए अपने एक मत को भाजपा के कमल वाले निशान के सामने बटन दबा रही है।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री बुधवार को कुबेरस्थान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि मोदी सरकार ने देश के हर तबके के लिए विकास का काम किया है। देश की आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार हुए हैं। मोदी सरकार ने देश के सभी वर्गों के हितों के लिए तमाम सारी सरकारी योजनाएं लागू की।
विज्ञापन


देश विश्व में एक महाशक्ति के रूप में उभरने लगा है, लेकिन भाजपा सरकार की उपलब्धियां विपक्ष के लोगों को हजम नहीं हो रही हैं। वे इन उपलब्धियों से हताश हैं। जिन-जिन जगहों पर मतदान हो चुके हैं, वहां विपक्षी भाजपा पर ईवीएम में गड़बड़ी का झूठा आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, भाजपा नेता योगेंद्र चौहान, किशोर यादव, मोहन चौहान आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सुमंत पांडेय, ओमप्रकाश गुप्त, सुरेश चौहान, विनोद मणि त्रिपाठी, विवेकानंद शुक्ल, सुरेंद्र गुप्त, गोलू सिंह, मुन्ना शर्मा, दामोदर तिवारी, जनार्दन मिश्र, सुभाष गुप्त, शिवमोहन प्रसाद, अवधेश पांडेय, उपेंद्रनाथ पांडेय, अश्विनी त्रिपाठी तथा भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष प्रतिभा देवी सहित भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।


एक ही हेलीकॉप्टर से पहुंचे दारा सिंह चौहान और अनिल राजभर
कसया चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान व स्वतंत्र प्रभार मंत्री अनिल राजभर बुधवार को कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक ही हेलीकॉप्टर से पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट पर स्वागत से दोनों नेता अभिभूत दिखे। स्वागत के उपरांत दारा सिंह चौहान कुशीनगर लोकसभा व अनिल राजभर देवरिया लोकसभा क्षेत्र में आयोजित सभाओं के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed