फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   dhatu shobha yatra

धातु शोभायात्रा से बुद्धमय हुआ कुशीनगर

Sun, 24 Feb 2019 12:00 AM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 24 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
dhatu shobha yatra
शोभा यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
कसया(कुशीनगर)। थाई मंदिर से शनिवार को गाजे-बाजे के साथ पवित्र बुद्ध धातु शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर पर विधि-विधान से बौद्ध भिक्षुओं और थाईलैंड से आए मेहमानों व पर्यटकों ने विशेष पूजन किया।
विज्ञापन


माघी पूर्णिमा पर थाई मंदिर की तरफ से तीन दिवसीय विभिन्न तरह के सामाजिक, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक आयोजन चल रहा है। दूसरे दिन शनिवार को मंदिर से पवित्र बुद्ध धातु शोभायात्रा निकाली गई। इसके पूर्व मुख्य अतिथि हथुआ नरेश मृगेंद्र प्रताप नारायण शाही व महारानी पूनम शाही ने परिवार के साथ विधिवत पूजा कीं।
विज्ञापन


थाई राजदूत ने चैत्य में बुलेट प्रूफ कांच में बंद भगवान बुद्ध की अस्थि का ताला खोला और अस्थि को शोभायात्रा में बने रथ पर कांच के बने सुशोभित जार में रखा गया। मंदिर से निकली शोभायात्रा में थाई कलाकार टोलियों में नृत्य कर रहे थे, तो रथों पर बौद्ध भिक्षु व थाई लैंड के विशेष अतिथि चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा में विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी भी विशेष मेहमान के रूप में कार्यकर्ताओं के साथ शामिल थे। हथुआ नरेश की 400 वर्ष पुरानी दो बग्गी व एक सिंपनी शोभायात्रा के आकर्षण का केंद्र रही। एक बग्गी पर हथुआ नरेश व उनकी पत्नी व बच्चे तथा दूसरे पर उनके पिता व माता विराजमान थीं। सिंपनी में शोभायात्रा के आयोजक पोंग्रिथ श्रीस्मिथ परिवार के साथ चल रहे थे। कलाकारों में सेंट्रल थाईलैंड, नार्दन थाईलैंड, साउथ थाईलैंड के लोग शामिल थे। इसके अलावा हथुआ नरेश के साथ 65 सदस्यीय दल शामिल हुआ। शोभायात्रा में बुद्ध इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इनकी अगुवाई लेफ्टिनेंट वेदप्रकाश मिश्र कर रहे थे।


विधायक ने कहा कि इस आयोजन से भारत-थाई के बीच संबंध मजबूत होंगे। ऐसे आयोजन में हम सबको बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस दौरान संघ मंत्री सोमदेज, फ्रा सोंक्रान, एबी ज्ञानेश्वर, डॉ. एके सिन्हा, दिव्येंदु मणि त्रिपाठी, रजनीश तिवारी, अंबरीष चौबे, अमित पांडेय, भंते नंदरतन, भंते महेंद्र, अंबिकेश त्रिपाठी, जितेंद्र राय, ओमप्रकाश कुशवाहा, विवेक गोंड, आदित्य राय, किरन सिंह, मनोज पांडेय समेत बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्षु, उपासक, पर्यटक व स्कूलों के बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed