फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   marched with black band

लोगों ने कालीपट्टी बांधकर किया नगर भ्रमण

Fri, 26 Oct 2018 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Oct 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
marched with black band
काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : Amar Ujala
पडरौना। शहर की बदहाल बाईपास मार्ग के निर्माण के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरना पर बैठे लोगों ने कालीपट्टी बांधकर प्रशासन विरोधी नारेबाजी करते हुए नगर भ्रमण किया।
विज्ञापन


छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बजरंगी यादव पहलवान की अगुवाई में पूर्वी रेलवे क्रासिंग के समीप स्थानीय नागरिकों ने बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरना के दूसरे दिन लोगों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर जिला प्रशासन विरोधी नारे लगाते हुए नगर के बेलवा चुंगी, भारती शिवाला चौक, कसेरा टोली होते हुए कोतवाली रोड, सुभाष चौक के रास्ते कठकुइयां मोड़ तक पैदल भ्रमण किया।
विज्ञापन


धरनास्थल पर पहुंच सभा का आयोजन किया गया। जहां बजरंगी यादव ने कहा कि जिला प्रशासन जनहित के मुद्दे पर गंभीर नहीं है। बार-बार ज्ञापन देने के बाद भी इस सड़क का निर्माण कराने में जिला प्रशासन ने रूचि नहीं लिया। अगर शीघ्र इस सड़क निर्माण नहीं शुरू हुआ, तो धरना को अनशन में तब्दील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रसंघ के उपाध्यक्ष रामलखन यादव ने कहा कि सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, इससे हर दिन छोटी बड़ी दुर्घटनाएं इस मार्ग पर होती रहती है। भारी वाहनों के आवागमन से इसके सटे मकानों को क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। आंदोलन तभी खत्म होगा, जब निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

इस दौरान सुनील दीक्षित, अरस्तु जमाल, अशरफुल, सूरज यादव, धनेष यादव, विकास यादव, मनोज यादव, अंकुश जायसवाल, प्रियांशु यादव, परवेज, साहिल, सिब्बू, सलमान, अलताफ, शैल, सेराज, आरिफ, नेहाल, असलम आदि मौजूद रहे।

जूनिकासी की मांग को लेकर पांचवें दिन भी जारी रहा धरना
फाजिलनगर। क्षेत्र के पिपरा रज्जब गांव के पास एनएच के किनारे जल निकासी समेत तीन सूत्री मांगों को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन शुक्रवार को पांचवे दिन भी जारी रहा। इसमें प्रदर्शनकारियों ने काली पट्टी बांध कर विरोध जताया।

किसान नेता हरिलाल यादव ने कहा कि किसानों की उपेक्षा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार की तरफ से मांगे पूरी नही हुई तो इसके लिए जल सत्याग्रह किया जाएगा। धरने को मनोज सिंह, नंदलाल विद्रोही, छोटेलाल सिंह पटेल, प्रमोदनाथ गुप्ता, सुरेश प्रसाद, हरिनारायण चौहान, जवाहर शर्मा, संत प्रसाद, उपेंद्र यादव, जन्नत बानो आदि ने भी संबोधित किया।


इस दौरान मानवेंद्र तिवारी, युगेश यादव, छोटकुन यादव, विशुन प्रसाद, ध्रुप सिंह, राजीव यादव, विक्की यादव, प्रमोद यादव, विन्ध्यांचल राय, दुर्गा गुप्ता, लीलावती यादव, सुनरी देवी, सुमन गोंड, मुन्नी देवी, मन्जू आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed