फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सपा ने चीनी मिलों पर दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

सपा ने चीनी मिलों पर दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

Sun, 29 Jul 2018 11:33 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
सपा ने चीनी मिलों पर दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
सपा ने चीनी मिलों पर दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार पर लगाया वादाखिलाफी व किसानों के शोषण का आरोप
फोटो है
पडरौना। रविवार को सपा ने सेवरही, रामकोला, कप्तानगंज और खड्डा चीनी मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान की मांग को लेकर धरना दिया। खराब मौसम के बावजूद दिन भर जमे रहे कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी व किसानों के शोषण का आरोप लगाया। शाम को ज्ञापन सौंपकर 15 अगस्त से पहले किसानों को बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान की मांग की गई।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही चीनी मिल गेट पर गन्ना किसानों के बकाया मूल्य भुगतान लेकर पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्र की अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया गया। पूर्व विधायक ने कहा कि सेवरही चीनी मिल पर किसानों का लगभग 72 करोड़ रुपया बकाया है। किसान खाद, बीज के साथ ही बच्चों की पढ़ाई व दवाई के लिए परेशान हैं। धरना देेने वालों में मधुर श्याम राय, सुरेन्द्र राय, त्रिभुवन जायसवाल, हबीबुल्लाह सिद्दीकी, अमरनाथ गुप्ता, जाकिर हुसैन, संजय लाल श्रीवास्तव, रंजेश सिंह, विरेन्द्र यादव, दारा सिंह यादव, गुड्डू शुक्ल, हीरालाल यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार खड्डा चीनी मिल पर सपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। शाम को तहसीलदार को मांग पत्र सौंपा। कार्यकर्ताओं ने नौरंगिया से खड्डा चीनी मिल तक बाइक जुलूस निकाला। यहां पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, एनपी कुशवाहा, विजेन्द्र यादव, जिलाजीत यादव, नन्हे खान, संजय यादव, व्यास मिश्र, विजय अग्रवाल, कौशल अग्रवाल, शेषनाथ यादव, मुन्ना राजभर, राजेन्द्र पाल, श्रवण यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार एमएलसी रामअवध यादव की अगुवाई में रामकोला पंजाब चीनी मिल गेट पर धरना दिया गया। एमएलसी ने कहा कि किसानों का करोड़ों रुपये चीनी मिलों पर बकाया है और सरकार किसानों का हितैषी होने का दावा करती है। पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की गलत नीतियों के चलते हर वर्ग परेशान है। किसान अपना बकाया नहीं पा रहे हैं, ऊपर से बढ़ती महंगाई के चलते खेती से लेकर रोजमर्रा की जिंदगी के सभी जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। यहां एसडीएम कप्तानगंज प्रमोद कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान उग्रसेन यादव, घनश्याम यादव, काशीनरेश सिंह, रामनारायण, राजेश्वर गोविन्द राव, बाबूलाल यादव, बुनेला गुप्ता, सीताराम यादव, ओम प्रकाश यादव, रामप्यारे कुशवाहा, नवरंग सिंह यादव, सुरेंद्र यादव, अखिलेश यादव, घनश्याम यादव, सुग्रीव प्रसाद संत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed