{"_id":"5b44f2e74f1c1ba5468b5b06","slug":"201531245287-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक विद्यालय में बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक विद्यालय में बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
child
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कसया (कुशीनगर)। तहसील क्षेत्र के गांव कुड़वा दिलीप नगर के माली टोला प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को सीएचसी कसया के चिकित्सकों की टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान अधिकतर बच्चों में खून की कमी पाई गई। वहीं स्कूल में चार बच्चे कुपोषित मिले।
स्वास्थ्य की जांच कर रहे डॉ. संजय कुमार सिंह ने जापानी इंसेफेलाइटिस (नवकी बीमारी) से बचाव के लिए बच्चों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि यह बीमारी जानलेवा है। थोड़ी सी लापरवाही से बच्चों की जान जा सकती है। घरों के आसपास साफ-सफाई से ही इस बीमारी से बचाव किया जा सकता है। यह बीमारी बरसात के मौसम में तेजी से फैलती है। भोजन से पहले और शौच के बाद ठीक तरह से साबुन से हाथ धोना चाहिए। रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग व घर के आस पास गंदा पानी इकठ्ठा न होने दें। पीने वाले पानी में क्लोरीन की दवा मिलाकर अथवा उबालकर ही सेवन करें। इस दौरान बच्चों को आयरन, कैल्शियम, एलमेंडाजोल की गोली और बुखार की दवा वितरित की गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान शंभू कुशवाहा, प्रधानाध्यापक महेश कर्णधार, एएनएम मीरा दूबे, सुशील शुक्ल, कृपा यादव, दीनानाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन