फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Eight liters of electricity theft filed

बिजली चोरी का आठ पर मुकदमा दर्ज

Sat, 09 Jun 2018 11:58 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sat, 09 Jun 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
Eight liters of electricity theft filed
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
रामकोला। कप्तानगंज, हाटा, कसया और रामकोला के विद्युत अधिकारी ने शनिवार को संयुक्त रूप से रामकोला कस्बे में अवैध कनेक्शन की जांच की। इनके साथ मीटर रीडिंग और विद्युत भार बढ़ाने से संबंधित कर्मचारी भी थे। यहां आठ ऐसे परिवार मिले, जहां बिना कनेक्शन लिए ही बिजली का उपभोग किया जा रहा था। बिजली निगम के अफसरों ने कटिया कनेक्शन से बिजली का उपभोग कर रहे लोगों के खिलाफ मुुकदमा दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इस टीम के पहुंचते ही कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों का शटर बंद कर दिया। इस टीम ने 1.16 लाख रुपये का बकाया वसूला। रामकोला विधुत स्टेशन पर पहुंचे अधिशासी अभियंता हाटा पीके गुप्ता, कप्तानगंज भोलानाथ, केएन शुक्ला, संदीप कुमार मिश्रा, केके मौर्या, राजकुमार, इंजीनियर रमेश सिंह, शैलेश कुमार, अरविंद के अलावा छेदी प्रसाद, मेवालाल, निखिल उपाध्याय सहित कई लाइनमैन एक साथ कस्बे में जांच करने निकले। इतनी बड़ी संख्या में जांच टीम को देखकर अवैध कनेक्शन वाले दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर लिए। कस्बे में आठ ऐसे लोग मिले, जो बिना कनेक्शन के ही बिजली उपयोग कर रहे थे। विभाग इन व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में है। एक्सईएन भोलानाथ ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा। जो भी व्यक्ति कनेक्शन लिया है और कनेक्शन से अधिक लोड है तो उसे बढ़वा ले। अन्यथा पकड़े जाने पर जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed