फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   छह माह से राशन न देने का आरोप

छह माह से राशन न देने का आरोप

Thu, 20 Jul 2017 04:38 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
छह माह से राशन न देने का आरोप
कुशीनगर। तमकुही क्षेत्र के अमवा महंथ गांव की महिलाओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इन महिलाओं ने कोटेदार पर राशन व अन्य सामग्रियों के वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। महिलाओं ने कार्रवाई न होने पर अनशन की चेेतावनी दी है।
विज्ञापन

अमवा महंथ गांव की महिलाओं की तरफ से सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि छह माह पहले उनके गांव की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान निलंबित कर दी गई थी। उसके बाद गांववालों का राशनकार्ड बगल के गांव सुल्तानपुर के कोटेदार से संबद्ध होना था, लेकिन ऐसा न करके पांच किलोमीटर दूर अहलादपुर से संबद्ध कर दिया गया। महिलाओं का कहना था कि वहां का कोटेदार मनमाने तरीके से राशन व अन्य सामान देता है। उसके प्रभाव के चलते कोई कार्रवाई नहीं हो पाती। महिलाओं ने कहा कि उन्हें छह माह से कोटेदार ने राशन नहीं दिया है।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में रामचंद्र कुशवाहा, सुमित्रा देवी, बुधिया, राजकुमारी, गिरजा, राधिका, फुलेना, सुशीला, धनई, गायत्री, रमेश, सुगंधी, कैलाशी, रंभा, प्रभावती, संध्या, सरिता आदि शामिल थीं। इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक रविंद्र सिंह का कहना है कि यह प्रकरण उनके संज्ञान में है। आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed