फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ओवरलोड कम करने को लगेंगे 97 नए ट्रांसफार्मर

ओवरलोड कम करने को लगेंगे 97 नए ट्रांसफार्मर

Tue, 20 Jun 2017 06:35 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
ओवरलोड कम करने को लगेंगे 97 नए ट्रांसफार्मर
पडरौना (कुशीनगर)। बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। बिजली विभाग क्षमता वृद्धि के लिए पडरौना विद्युत वितरण खंड के पडरौना, खड्डा और तमकुहीराज सब डिवीजन क्षेत्र में 97 नए ट्रांसफार्मर लगाने वाला है। यह काम एक पखवारा बाद शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा करीब 80 नए ट्रांसफार्मर की डिमांड भेज दी गई है।
विज्ञापन

जनपद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संकट की सबसे बड़ी वजह जर्जर तार और ट्रांसफार्मर की क्षमता से अधिक उस पर कनेक्शन का भार होना है। शहरी हों या ग्रामीण क्षेत्र के ट्रांसफार्मर, लगभग सभी ओवरलोड से जूझ रहे हैं, जिसके चलते ट्रांसफार्मर अक्सर फुंक जा रहे है। गर्मी में ट्रांसफार्मर अधिक खराब हो रहे हैं। ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक होने के कारण लो वोल्टेज की समस्या भी बनी रह रही है। बिजली विभाग ने इस पर काबू पाने के लिए नए ट्रांसफार्मर की डिमांड की थी, जो अब उपलब्ध हो गए हैं। 10 केवीए से लगायत 25, 63, 100 और 250 केवीए के कुल 97 ट्रांसफार्मर इन तीनों उपखंडों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

पडरौना विद्युत वितरण खंड के एक्सईएन संजय यादव का कहना है कि एक पखवारा बाद 97 नए ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा जहां दो बार से अधिक ट्रांसफार्मर जल रहे हैं, वहां भी क्षमता वृद्धि के लिए 80 ट्रांसफार्मर की डिमांड भेजी गई है। इनके लगने से बिजली कटौती और लो वोल्टेज से उपभोक्ताओं को निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed