{"_id":"63d80d60ac905835fd320b0b","slug":"20-thousand-rupees-stolen-from-woman-s-bag-kushinagar-news-gkp4658914184-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: महिला के झोले से 20 हजार रुपये चोरी, CCTV की मदद से हो सकता है पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: महिला के झोले से 20 हजार रुपये चोरी, CCTV की मदद से हो सकता है पर्दाफाश
Tue, 31 Jan 2023 05:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 05:21 PM IST
सार
पटहेरवा के नौका टोला की ऊषा देवी पत्नी गुड्डू चौहान सोमवार की दोपहर बैंक में रकम निकालने गईं। तभी भोजन का अवकाश होने से कर्मचारी उठ गए। वह काफी देर तक बैंक में बैठकर कर्मचारियों के लौटने का इंतजार करती रहीं। करीब तीन बजे कैशियर ने उनको दो-दो सौ रुपये के नोट देकर बीस हजार का भुगतान किया। रुपये को ऊषा देवी झोले में रख लिया। इस बीच किसी ने उनका झोला काटकर नकदी चुरा ली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
पटहरेवा में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के भीतर महिला के झोले से 20 हजार रुपये चोरी हो गए। सोमवार की दोपहर हुई घटना से बैंक में खलबली मच गई। महिला की सूचना पर पुलिस छानबीन कर रही है। कर्ज चुकाने के लिए महिला बैंक से रुपये निकालने गई थी।
विज्ञापन
पटहेरवा के नौका टोला की ऊषा देवी पत्नी गुड्डू चौहान सोमवार की दोपहर बैंक में रकम निकालने गईं। तभी भोजन का अवकाश होने से कर्मचारी उठ गए। वह काफी देर तक बैंक में बैठकर कर्मचारियों के लौटने का इंतजार करती रहीं। करीब तीन बजे कैशियर ने उनको दो-दो सौ रुपये के नोट देकर बीस हजार का भुगतान किया।
विज्ञापन
रुपये को ऊषा देवी झोले में रख लिया। इस बीच किसी ने उनका झोला काटकर नकदी चुरा ली। रुपये चोरी होने पर महिला बैंक में ही रोने लगी। लोगों ने समझाकर थाने भेजा। मामले की जानकारी पाकर पुलिस पहुंची तो सीसीटीवी फुटेज देखा गया।
विज्ञापन
इस दौरान महिला के पास दो बच्चे खड़े नजर आए। आशंका जताई जा रही है कि उन्हीं दोनों ने किसी धारदार चीज से झोला काटकर रुपये चुरा लिए थे।इस संबंध प्रभारी निरीक्षक गिरीजेश उपाध्याय ने बताया मामला संज्ञान में है। इसकी छानबीन की जा रही है।