फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   20 people found corona positive

20 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से मची खलबली

Sat, 07 Aug 2021 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
20 people found corona positive
कुशीनगर में एक साथ 20 लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

कुशीनगर। जिले में शनिवार देर शाम एक साथ 20 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। बीस में से 14 व्यक्ति रामकोला ब्लॉक से हैं। तीन हाटा और दो पडरौना ब्लॉक के रहने वाले हैं, जबकि एक व्यक्ति जिले से बाहर का है।

एक साथ बीस लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही स्वास्थ्य महकमे ने सभी केस की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। रात साढ़े दस बजे तक सभी नंबरों पर जांच-पड़ताल की गई, जिनका नाम संक्रमितों की सूची में था। सीएमओ ने रिपोर्ट पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए रविवार को मरीजों के दिए पते पर जाकर जांच करने की बात कही है, जबकि जिला अस्पताल के सीएमएस ने रिपोर्ट को सही बताया है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट उनके यहां के आरटीपीसीआर लैब की ही है। उन्होंने दोबारा जांच कराया, तब भी रिपोर्ट पॉजिटिव ही आई। इसकी जानकारी अस्पताल के पैथोलॉजिस्ट ने भी दी है। इसके बाद सभी 20 सैंपल डीप फीजर में रखवा दिए हैं, ताकि किसी अन्य लैब से भी इसकी जांच कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed