{"_id":"6956d892c22ca4775b0407ea","slug":"20-months-have-passed-since-the-approval-was-given-but-the-bus-station-is-not-being-constructed-kushinagar-news-c-206-1-sgkp1021-168102-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्वीकृति मिले बीत गए 20 माह, नहीं हो रहा बस स्टेशन का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्वीकृति मिले बीत गए 20 माह, नहीं हो रहा बस स्टेशन का निर्माण
विज्ञापन
क्षेत्रीय परिवहन निगम गोरखपुर के जिम्मे है निर्माण कार्य
अप्रैल 2024 में क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र चौधरी के प्रयास से मिली थी रोडवेज बस स्टेशन निर्माण की मंजूर
महराजगंज। फरेंदा में रोडवेज बस स्टेशन की स्वीकृति मिले 20 माह बीत चुके हैं लेकिन अभी तक निर्माण शुरू नहीं हो सका है। निर्माण कार्य शुरू होने में हो रही देरी से नगरवासी चिंतित हैं। चार माह पहले फरेंदा विधायक के रिट याचिका के कारण गतिविधि बढ़ी थी लेकिन रिट याचिका वापस लेने के बाद मामला फिर ठंडे बस्ते में है।
फरेंदा में महराजगंज डिपो के अधीन बस स्टेशन निर्माण की स्वीकृति अप्रैल 2024 में क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र चौधरी के प्रयास से मिल गई थी। निर्माण का जिम्मा क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय गोरखपुर को सौंपा गया। लेकिन जिला प्रशासन ने जो जमीन इसके लिए उपलब्ध कराई वह विवादित होने के कारण न्यायालय में विचाराधीन है। चार माह पहले मामले को लेकर विधायक ने हाईकोर्ट में रिट याचिका की अर्जी दी तो क्षेत्रीय कार्यालय प्रबंधक लव कुमार सिंह व एआरएम महराजगंज सर्वजीत वर्मा ने विधायक से मिलकर भरोसा दिलाया कि शीघ्र निर्माण शुरू होगा इसलिए रिट याचिका न दाखिल की जाए। विधायक ने विश्वास करते हुए रिट याचिका से हाथ पीछे कर लिया। उस वक्त दोनों अधिकारियों ने फरेंदा विधायक संग फरेंदा के उत्तर बाईपास पर दूसरी जमीन चिह्नित की थी। यह भूमि लोक निर्माण विभाग की थी। जमीन को डिपो को आवंटित करने का प्रार्थना पत्र एआर एम व क्षेत्रीय प्रबंधक ने महराजगंज डीएम को दिया। इसके बावजूद अभी तक जमीन पीडब्ल्यूडी से डिपो को राजस्व टीम हैंडओवर नहीं करा सकी। इस वजह से निर्माण कार्य अधर में है।
लगातार प्रयास के बाद शासन ने फरेंदा बस स्टेशन निर्माण की अनुमति दी लेकिन जिला प्रशासन व डिपो की उदासीनता के कारण अब तक विभाग निर्माण नहीं शुरू करा सका है। मामले को लेकर मुख्यमंत्री व राज्य प्रबंधक से पत्राचार करूंगा ताकि निर्माण शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन
-वीरेंद्र चौधरी, विधायक, फरेंदा।
-- -- -- --
फरेंदा में बस स्टेशन का निर्माण जरूरी है। फरेंदा से सिद्धार्थनगर, बृजमनगंज, सोनौली व गोरखपुर तक वाहन आते-जाते हैं। इसकी स्वीकृति भी है लेकिन जमीन न मिलने से निर्माण नहीं हो पाया। जमीन आवंटन के लिए डीएम कार्यालय में पत्र दिया गया है।
-सर्वजीत वर्मा, एआरएम।