{"_id":"64a468c6726aabeb220ac3d4","slug":"20-bota-wood-seized-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-941-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुलिस के भय से भागा ठेकेदार, 20 बोटा लकड़ी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुलिस के भय से भागा ठेकेदार, 20 बोटा लकड़ी जब्त
Wed, 05 Jul 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में पुलिस के भय से एक ठेकेदार मंगलवार लकड़ी छोड़कर भाग गया। कुछ देर बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने लकड़ी जब्त कर गांव के एक व्यक्ति की सुपुर्दगी में दे दिया।
पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्राॅली पर आम की लकड़ी कहीं से काटकर ठेकेदार लेकर जा रहा था। दोपहर को विशुनपुरा बुजुर्ग पहुंचा था कि किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। इसकी भनक लगते ही ठेकेदार वहीं पर लकड़ी गिराकर ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर भाग गया। वन विभाग के दरोगा रामध्यान पांडेय ने बताया कि सूचना पर मौके पर जांच की गई है, आम का बीस बोटा बरामद हुई है। ठेकेदार की पहचान हो गई है। उसे बुलाया गया है। संवाद