फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   20 animal found in truck

आलू के बोरे में छिपाकर ले जाए जा रहे 20 पशु बरामद

Tue, 04 Jan 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
20 animal found in truck
हाटा कोतवाली क्षेत्र के महुआरी चौराहा के पास ट्रक से पशुओं को उतारते स्थानीय लोग व पुलिस ।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
आलू के बोरे में छिपाकर ले जाए जा रहे 20 पशु बरामद
विज्ञापन

- टायर चेक करते समय दूसरे वाहन की चपेट से ट्रक चालक की मौत
- दुर्घटना के बाद खलासी ट्रक छोड़कर भागा
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। आलू के बोरे में छिपाकर ले जाए जा रहे मवेशियों से भरे ट्रक के चालक की किसी दूसरे वाहन के चपेट में आने से मौत हो गई। जिसके बाद खलासी ट्रक छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों की सूचना पहुंची पुलिस ने ट्रक खुलवाकर 20 पशुओं को मुक्त कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की भोर में गोरखपुर की तरफ से आ रहा एक ट्रक महुआरी चौराहे के पास खड़ा हुआ। चालक वाहन से उतरकर टायर चेक करने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह देख खलासी वहां से भाग गया। कुछ देर बाद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उसके बाद ट्रक की तलाशी ली गई तो पता चला कि ऊपर से लादे गए आलू के बोरों के नीचे छिपाकर मवेशी रखे गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक का फाटक खोलकर उसमें लादे गए 20 पशुओं को पुलिस ने मुक्त कराया गया। मृतक ट्रक चालक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने ट्रक और चालक के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि चालक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed