फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   2 rupees 80 paise found in locker

तिजोरी से निकले दो रुपये 80 पैसे

Fri, 02 Sep 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ कुशीनगर
ब्यूरो अमर उजाला/ कुशीनगर Updated Fri, 02 Sep 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
2 rupees 80 paise found in locker
लाॅकर - फोटो : अमर उजाला
रामकोला। पिपराबर सिवान गांव में मकान के मलबे से शनिवार को निकली तिजोरी एसडीएम, सीओ और अन्य लोगों की मौजूदगी में शुक्रवार को खोली गई। इसमें सिर्फ दो रुपये 80 पैसा नकद और जमीन के पेपर मिले। तिजोरी में मिले सामानों को मजिस्ट्रेट के सामने सील किया गया।
विज्ञापन


पिपराबर सिवान के केशव प्रताप गोविंद राव की छावनी पर बने पुराने भवन को उनके उत्तराधिकारियों ने गांव के कृष्ण मोहन गुप्ता समेत कुछ अन्य लोगों को बेच था। ढाई वर्ष पहले खरीदे गए इस जर्जर भवन को बीते शनिवार को तोड़वाया जा रहा था। जेसीबी से मलबा हटाते वक्त पुराने भवन की एक दीवार में तिजोरी मिली थी।
विज्ञापन

तिजोरी मिलने की खबर से मौके पर भीड़ जमा हो गई थी। रामकोला एसओ श्यामलाल यादव मौके पर पहुंचे और तिजोरी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया था। इसके बाद वहां पहुंचे सदर तहसीलदार नरेश चंद व सीओ खड्डा रामबहादुर सिंह ने वरिष्ठ अफसरों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के आदेश पर तिजोरी को सील कराकर रामकोला थाने में रखवा दिया गया। डीएम ने इस तिजोरी को खुलवाने के लिए एसडीएम कप्तानगंज की अगुवाई में एक कमेटी गठित की थी। शुक्रवार को एसडीएम अरुण कुमार व सीओ रामबहादुर सिंह रामकोला थाने पर पहुंचे और पिपराबर सिवान गांव के ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुशवाहा, कृष्ण मोहन गुप्ता, जामा अंसारी, रामराज कुशवाहा, विवेक गोविंद राव, राकेश गोविंद राव, कमल कोहली समेत तमाम अन्य लोगों की मौजूदगी में तिजोरी को खुलवाया गया।
इसकी वीडियो रिकार्डिंग भी कराई गई। लोग बड़ी उत्सुकता से तिजोरी खुलने का इंतजार कर रहे थे। तिजोरी का फाटक खुला तो उसमें लाल रंग के कपड़े में कुछ बांधकर रखा हुआ था। एसडीएम अरुण कुमार ने इसे सबके सामने खोला। इसमें एक रुपये का एक नोट तथा 50 पैसा व 10 पैसा के तीन-तीन सिक्के मिले।
इन कुल दो रुपये 80 पैसों को सील कराया गया। इसके अलावा तिजोरी में चकबंदी व अन्य मामलों से संबंधित पेपर रखे हुए थे। एसओ श्यामलाल यादव व एसआई नरेंद्र सिंह मौजूद थे।

एसडीएम अरुण कुमार ने कहा कि तिजोरी से जो दस्तावेज व नकदी मिली है उसे सील कराकर जिला कोषागार में जमा कराया जा रहा है। जरूरत होने पर सक्षम दावेदार इसे रिलीज करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed