फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   2 girls jupmped into canal lost

Kushinagar News: एक ही गांव की दो किशोरियां गंडक नहर में कूदीं, लापता

Mon, 28 Aug 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 28 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
2 girls jupmped into canal lost
एक ही गांव की दो किशोरियां गंडक नहर में कूदीं, लापता
विज्ञापन

कुशीनगर/तमकुहीरोड। एक ही गांव की दो हमउम्र किशोरियां रविवार सुबह करीब 11 बजे सेवरही थाना क्षेत्र के रकबा दुलमापट्टी गांव के भगवानपुर टोला के निकट मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के पुल से छलांग लगा दी। उन्हें खोजने के लिए पांच गोताखोर लगाए गए, लेकिन पता नहीं चल सका। बाद में तमकुहीराज के एसडीएम ने एसडीआरएफ की टीम लगवाई, मगर देर शाम तक दोनों का पता नहीं चल सका।

बताते हैं कि दिन में करीब 11 बजे दो किशोरियां नहर के पुल पर पहुंचीं। दोनों ने अपनी चप्पलें फर्श पर और दुपट्टा पुल की रेलिंग पर रख दिया। इसके बाद एक-दूसरे का हाथ पकड़कर नहर में कूद गईं। मौके पर मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। जानकारी पुलिस को मिली तो नहर में लापता किशोरियों की खोजबीन की जाने लगी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, नहर में कूदी एक किशोरी का नाम रानी उर्फ सब्बू (17) है, जो तरयासुजान थाना क्षेत्र के जमसड़िया गांव के सदीक मियां की पुत्री है। दूसरी किशोरी का नाम भी रानी है। वह भी इसी गांव के उमेश ठाकुर की पुत्री है। दोनों हमउम्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तरयासुजान के थाना अध्यक्ष अमित शर्मा और सेवरही के थाना अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि दोनों किशोरियों के पिता सुबह थाने में आए थे। गुमशुदगी की तहरीर दी, लेकिन किशोरियों के नहर में कूदने के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी। यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि किशोरियां नहर में कूदी हैं या नहीं। जिन महिलाओं ने उन्हें कूदते देखने की बात कही, वे मिल नहीं रही हैं। घटनास्थल पर मिलीं चप्पलें और दुपट्टे से उनके नहर में कूदने की आशंका जताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed