फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   2.43 lakhs disappeared from the account.

खाते से 2.43 लाख रुपये गायब

Tue, 27 Mar 2018 11:50 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 27 Mar 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
2.43 lakhs disappeared from the account.
crime - फोटो : अमर उजाला
रामकोला।  कसया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोहसा मठिया निवासी एक व्यक्ति के बचत खाता से 2.43 लाख रुपये निकल गया है। खाताधारक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


सोहसा मठयिा निवासी मृत्युंजय पांडेय का बचत खाता रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार स्थित भारतीय स्टेट बैंक में है। मृत्युंजय पांडेय का आरोप है कि खाता खोलने के बाद वह विदेश चले गए और खाते का एटीएम भी उन्हीं के पास था। वहां काम करके अपने खाते में रुपये जमा करते रहे। तीन साल बाद जब घर आने पर दस हजार रुपये निकालने के लिए एटीएम लेकर गए तो खाते में सिर्फ 292 रुपये देखकर सन्न रह गए। उनका कहना था कि खाते में ढाई लाख से ज्यादे रुपये थे, जिसमें से उन्होंने सिर्फ दस हजार रुपये ही निकाला था। उनका कहना था कि खाते में दो लाख तैंतालिस हजार दो सौ बानबे रुपये होना चाहिए था, लेकिन उसमें सिर्फ 292 रुपये बचे हैं। वह एसबीआई की टेकुआटार शाखा पर गए और स्टेटमेंट निकाला तो पता चला कि उनके खाते से किसी तुलसी राम के खाते में अलग अलग समय पर लगभग दो लाख तैंतालिस हजार रुपये ट्रांसफर हुए हैं। इसमें से कुछ रकम एटीएम से भी निकाली गई है, उनका उनका एटीएम उनके पास था। मृत्युंजय के मुताबिक उन्होंने शाखा प्रबंधक से बात की तो उनका कहना था कि एटीएम जारी करने के बाद बैंक की जिम्मेदारी नहीं है। 
विज्ञापन

रामकोला थाने के एसओ अनिल कुमार का कहना है कि मृत्युंजय की तहरीर पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed