फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   2.28 lakh children were given anti-polyester medicine

2.28 लाख बच्चों को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा

Sun, 31 Jan 2021 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
2.28 lakh children were given anti-polyester medicine
पल्स पोलियो अभियान के दौरान बच्चों को दवा पिलाते जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता। - फोटो : KUSHINAGAR
2.28 लाख बच्चों को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा
विज्ञापन

पडरौना। जिले में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। सीएमओ और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने सोहरौना के पल्सपोलियो बूथ से पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की। पहले दिन लगभग 2.28 लाख बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई गई। सोमवार से टीमें डोर- टू- डोर जाकर पोलियोरोधी दवा पिलाएंगी।
पल्स पोलियो अभियान एक बार फिर शुरू की गई है। इसमें भी पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई जाएगी। इस अभियान में जिले के पांच वर्ष तक के 616165 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई जाएगी। पहलेे दिन 1551 बूथों पर 62 ट्रांजिट टीमों तथा 25 मोबाइल टीमों की मदद से बच्चों का टीकाकरण शुरू किया गया। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने सबसे पहले पोलियोरोधी दवा पिलाई। इसी तरह पडरौना नगर के विभिन्न बूथों सहित कुबेरस्थान, कसया, दुदही, हाटा, रामकोला, खड्डा, कप्तानगंज, तमकुहीराज, फाजिलनगर, सुकरौली सहित सभी ब्लॉकों में बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई गई।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि रविवार को जिले भर में लगभग 2.28 लाख बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई गई। अब एक, दो, तीन, छह और सात फरवरी को 1023 टीमों में शामिल 4914 हेल्थ वर्कर घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाएंगे। इनके सुपरविजन के लिए कुल 324 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। इस दरम्यान टीमें 591246 घरों में यह टीमें जाकर दवा पिलाएंगी। इस अभियान में कुल 616165 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में बने बूथों पर भी पिलाई गई दवा
खड्डा। क्षेत्र के गांव-गांव बने पल्सपोलियो बूथों पर रविवार को बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाई गई। इसकी शुरुआत प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभु कुमार ने एक बच्चे को पोलियोरोधी खुराक पिलाकर किया। इस दौरान डॉ. अमित, यूनिसेफ की तरफ से मॉनीटर सुभाष प्रभाकर, जय सिंह, मुरली मनोहर, सिद्धनाथ चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed