फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   प्रेमी की तलाश में फिर पहुंची बांग्लादेशी युवती

प्रेमी की तलाश में फिर पहुंची बांग्लादेशी युवती

Wed, 03 Apr 2019 11:51 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 03 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी की तलाश में फिर पहुंची बांग्लादेशी युवती
love affair
हाटा(कुशीनगर)। बांग्लादेश की रूखसाना तीन माह बाद प्रेमी की तलाश में फिर हाटा पहुंच गई हैं। पांच दिनों से वह कोतवाली पुलिस की मदद से प्रेमी की तलाश कर रही है। जबकि उसके आने की खबर से प्रेमी घर से फरार हो गया है। रूखसाना का भारत में कोई परिचित या ठिकाना नहीं होने से यह मामला पुलिस के लिए सरदर्द बन गया है।
विज्ञापन


हाटा कोतवाली क्षेत्र के बृजेश गुप्ता और बांग्लादेश की रूखसाना जॉर्डन में एक ही कंपनी में काम करते थे। उसी दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। रूखसाना बताती हैं कि लंबे समय दोनों ने साथ बिताया। इस बीच बृजेश ने रूखसाना से शादी का वादा किया। वहां का काम समाप्त होने के बाद दोनों अपने मुल्क चले आए। इस बीच दोनों में बातचीत होती रही और शादी की योजना भी बनती रही।
विज्ञापन


कुछ माह पहले वह बृजेश से मिलने भी आई थी। तब बृजेश ने उसे कुशीनगर के एक होटल में ठहराया था और शादी के लिए अभी कुछ दिन और रुकने की बात समझाकर उसे वापस बांग्लादेश भेज दिया था। उसके बाद से बृजेेश ने उससे बातचीत कम कर दी और कुछ दिन बाद तो उसने फोन रिसीव करना और मैसेज का जवाब देना भी बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद रूखसाना अपने दूतावास के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई और वीजा लेकर दिसंबर 2018 में भारत आई। प्रेमी से मिलने के लिए लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर काफी हंगामा किया था। बाद से लखनऊ पुलिस उसे लेकर हाटा कोतवाली आई थी और यहां की पुलिस की मदद से उसके प्रेमी को लेकर लखनऊ चली गई।


रूखसाना बताती हैं कि उस दौरान दोनों ने मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी भी की। मोबाइल मेें शादी की तस्वीरें भी दिखा रही है। बाद में बृजेश उसे छोड़ कर फिर अपने घर आ गया। पांच दिनों पहले रूखसाना फिर हाटा कोतवाली पहुुंच गई है। इसकी भनक लगते ही बृजेश घर छोड़ कर फरार हो गया। अब पुलिस रोज उसे ढूंढ रही है। कोतवाल कमलेश सिंह ने बताया कि उसके पति का अभी कोई पता नहीं चला है, लेकिन रूखसाना अपने पति के घर पर रह रही है। उसके पति की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed